लाइव न्यूज़ :

वीवीएस लक्ष्मण का कॉलम: आईपीएल फाइनल में ये खिलाड़ी साबित होगा एक्स फैक्टर

By वीवीएस लक्ष्मण | Updated: May 12, 2019 17:33 IST

हैदराबाद में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल के 12वें सीजन का खिताबी मुकाबला रोमांचक होना चाहिए।

Open in App

आईपीएल के दस संस्करणों में से आठ के फाइनल में जगह बनाना कोई आसान काम नहीं है। बेशक, चेन्नई सुपर किंग्स बधाई की पात्र। हालांकि टीम की यह सफलता में कोई छिपा राज नहीं है। शुरुआत से ही टीम का गठन प्रक्रिया पर गौर किया जा सकता है। सबसे अहम, टीम के कल्चर के अनुरूप खिलाड़ियों का चयन किया गया और उन्हें हर स्तर पर आजादी दी गई है।

जब इस तरह की पूर्ण रूप से आजादी मिल जाए तो खिलाड़ियों का मनोबल भी ऊंचा होता है। शेन वॉटसन को ही लीजिए। वर्तमान सत्र में यह ऑलराउंडर बिल्कुल भी चल पाया, लेकिन दिल्ली के खिलाफ महत्वपूर्ण क्वालिफायर-2 में उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित कर दी।

सीएसके की दूसरी बड़ी बात पेशेवराना एप्रोच। शुरुआत से ही महेंद्र सिंह धोनी टीम के कप्तान हैं और नौ सत्रों से स्टीफन फ्लेमिंग कोच बने हुए हैं। फ्रेंचाइजी मालिकों का क्रिकेटीय गतिविधियों में कोई हस्तक्षेप नहीं है। हालांकि, अब यही बात अन्य फ्रेंचाइजी टीमों में भी असर करने लगी है।

दिल्ली कैपिटल्स की कामयाबी में भी 'सीएसके पैटर्न' कारगर साबित हुआ। टीम प्रबंधन ने 'टीम एकादश' के छेड़छाड़ नहीं की। इससे युवा खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ अपना सौ फीसदी दिया। शुक्रवार की रात क्वालिफायर-2 में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के बीच जबर्दस्त मुकाबला देखने को मिला। आखिरकार एमएस धोनी की अगुवाई में अनुभवी चेन्नई ने बुद्धिमानी ढंग से प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली।

रविवार को हैदराबाद में खिताबी मुकाबला रोमांचक होना चाहिए। यह सच है कि धोनी बतौर कप्तान, विकेटकीपर और बल्लेबाज 'एक्स फैक्टर' साबित होंगे। बल्लेबाजी की मददगार पिच पर मुंबई का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। साथ ही वह चेन्नई को तीन मर्तबा पराजित कर चुकी है और चार दिन के ब्रेक के बाद तरोताजा होकर टीम फाइनल खेल रही है।

वहीं, धोनी को लंबी राह तय करके फाइनल खेलना पड़ रहा है। मुंबई ने पिछले दो फाइनल में चेन्नई को ही मात दी थी। लिहाजा, खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में मुंबई को आंका जा सकता है। लेकिन, आईपीएल के फाइनल में 'एमएसडी' की अनदेखी खतरे से खाली नहीं होगी।

टॅग्स :एमएस धोनीआईपीएल 2019चेन्नई सुपर किंग्समुंबई इंडियंसइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)रोहित शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम