लाइव न्यूज़ :

वीवीएस लक्ष्मण का कॉलम, पहले मैच में छा गए ईशान किशन, खेली धमाकेदार पारी

By वीवीएस लक्ष्मण | Updated: March 16, 2021 20:11 IST

ईशान किशन ने आईपीएल और घरेलू स्पर्धाओं के प्रदर्शन के बल पर भारतीय टीम जगह बनाई और पदार्पण में ही बेखौफ होकर बल्लेबाजी की.

Open in App
ठळक मुद्देईशान की आक्रामकता से विराट को खुद को सेट करने का अवसर प्राप्त हुआ.भारतीय कप्तान जल्दबाजी के चलते बगैर खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे.विराट अच्छी तरह से जानते हैं कि किस तरह पिछली गलतियों से सबक लेकर आगे बढ़ा जाना चाहिए.

भारत ने पहली हार के बाद सीरीज में वापसी की परंपरा को जारी रखते हुए रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में धमाकेदार जीत दर्ज की.

हालांकि हर टीम मजबूत शुरुआत चाहती है लेकिन भारतीय खिलाडि़यों की संकल्प भावना का कोई जवाब नहीं है. दूसरे मुकाबले में टीम की जीत की बुनियाद गेंदबाजों ने रखी. विराट के टॉस जीतने के बाद भुवनेश्वर ने शानदार शुरुआत दिलाई. उन्होंने पहले ही ओवर में जोस बटलर को चलता किया.

भुवी जानते थे कि गेंद स्विंग नहीं हो रही है तो उन्होंने नई गेंद से विविधता भरी गेंदबाजी की. अनुभवी होने का यही लाभ होता है. वाशिंगटन सुंदर ने भी अपनी ऊंचाई का चतुराई से इस्तेमाल किया. शार्दुल ठाकुर ने डेथ ओवर में सधी हुई गेंदबाजी की. सबसे साहसिक बात पांचवें गेंदबाज के रूप में हार्दिक पंड्या के इस्तेमाल की रही.

विराट ने उनका इस्तेमाल बखूबी ढंग से किया. बतौर ऑलराउंडर हार्दिक ने टीम के सेट अप में सकारात्मक बदलाव लाया है. केवल एक मैच के आधार पर शिखर धवन जैसे अनुभवी खिलाड़ी को बाहर बैठाने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण था. लेकिन इस अनुभवी खिलाड़ी की जगह जिसे मौका दिया गया, उसने तो कमाल ही कर दिया.

ईशान किशन ने आईपीएल और घरेलू स्पर्धाओं के प्रदर्शन के बल पर भारतीय टीम जगह बनाई और पदार्पण में ही बेखौफ होकर बल्लेबाजी की. ईशान की आक्रामकता से विराट को खुद को सेट करने का अवसर प्राप्त हुआ. पहले मैच में भारतीय कप्तान जल्दबाजी के चलते बगैर खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे.

विराट अच्छी तरह से जानते हैं कि किस तरह पिछली गलतियों से सबक लेकर आगे बढ़ा जाना चाहिए. शुरुआत में दो खब्बू बल्लेबाजों के आकर्षक प्रदर्शन के बाद विराट ने मोर्चा संभालते हुए स्कोर का पीछा करने की अपनी महारत को प्रदर्शित किया.

20 ओवर के प्रारूप में नई आक्रामक शैली के बल पर भारत ने केवल सात विकेट से जीत कर शानदार वापसी की, बल्कि वीरता के साथ विवेक का होना भी अहम होता है. दुनिया की दो श्रेष्ठ टीमों के बीच खेली जा रही यह सीरीज तीन मुकाबले शेष रहने की स्थिति में रोचक मोड़ पर पहुंच चुकी है.

टॅग्स :ईशान किशनविराट कोहलीभारतीय क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटमुंबई के बाद कोलकाता में हारे?, केकेआर की दूसरी हार, आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और ईशान किशन ने जीत से खाता खोला?

क्रिकेटहेनरिक क्लासेन ने कूटे चौके-छक्के?, एसआरएच ने केकेआर के खिलाफ सीजन का सबसे बड़ा स्कोर 226 बनाया, किशन के पास ऑरेंज कैप

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण