लाइव न्यूज़ :

ENG vs AFG, World Cup 2023: वर्ल्ड कप में लगातार 14 मैच हारने के बाद जीत, उलटफेर के बगैर नीरस लगने लगेगा खेलों का संसार

By विवेक शुक्ला | Updated: October 17, 2023 10:05 IST

ENG vs AFG, World Cup 2023: वर्ल्ड कप में लगातार 14 मैच हारने के बाद अफगानिस्तान ने जीत दर्ज की और 2019 की चैंपियन टीम को ही मात दे दी.

Open in App
ठळक मुद्देअगर खेलों के मैदान में उलटफेर नहीं होंगे तो खेलों का रोमांच कहां रहेगा. 1978 को विश्व के सर्वकालिक महानतम मुक्केबाज मोहम्मद अली का अनाम लियोन स्पिंक्स के मुक्कों की बौछार के आगे नतमस्तक होना. खेलों की दुनिया में कभी इतना बड़ा उलटफेर नहीं हुआ.

ENG vs AFG, World Cup 2023: अफगानिस्तान ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 का सबसे बड़ा उलटफेर किया. उसने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए उसे 69 रन से हरा दिया. वर्ल्ड कप में लगातार 14 मैच हारने के बाद अफगानिस्तान ने जीत दर्ज की और 2019 की चैंपियन टीम को ही मात दे दी.

यकीन मानिए कि अगर खेलों के मैदान में उलटफेर नहीं होंगे तो खेलों का रोमांच कहां रहेगा. याद कीजिए 15 फरवरी, 1978 को विश्व के सर्वकालिक महानतम मुक्केबाज मोहम्मद अली का अनाम लियोन स्पिंक्स के मुक्कों की बौछार के आगे नतमस्तक होना. कहते हैं, खेलों की दुनिया में कभी इतना बड़ा उलटफेर नहीं हुआ.

यहां पर साल 2001 के विम्बलडन फाइनल मैच का जिक्र करने का मन कर रहा है. अद्भुत था वह फाइनल. 125वीं रैकिंग के क्रोएशिया के खिलाड़ी गोरान इवानिसेविक ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन खिलाड़ी पैट राफ्टर के सामने थे. विम्बलडन में पुरुष एकल के फाइनल से पहले टेनिस के पंडितों ने भविष्यवाणी कर दी कि राफ्टर धो देंगे क्रोशियाई खिलाड़ी को. तीसरी वरीयता क्रम के खिलाड़ी राफ्टर ने सेमी फाइनल में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी आंद्रे अगासी को मजे-मजे में मात दी थी. उसके बाद तो माना जाने लगा था कि गोरान इवानिसेविक को रनर-अप के रूप में ही संतोष कर लेना पड़ेगा.

पर फाइनल में क्रोशियाई खिलाड़ी की फर्राटेदार सर्विस के आगे राफ्टर ने घुटने टेक दिए. विम्बलडन टेनिस चैंपियनशिप के इतिहास में कभी इतनी निचली रैंकिंग के खिलाड़ी ने इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप को नहीं जीता था. माना जाता है कि टेनिस के इतिहास में शायद ही कभी गोरान इवानिसेविक जितना बड़ा जायन्ट किलर आया हो.

कहते हैं, महान और उतने ही विवादास्पद रहे मुक्केबाज माइक टायसन को 11 फरवरी,1990 को टोक्यो में बस्टर डगलस ने बुरी तरह से इसलिए रौंदा क्योंकि वे जीतने के लिए मुकाबले के लिए कई महीनों से कड़ी मेहनत कर रहे थे. उधर, टायसन उस मुकाबले को लेकर आश्वस्त थे. वे तो मानकर चल रहे थे कि उनकी जीत निर्विवाद है.

वे जरूरी अभ्यास भी नहीं कर रहे थे. पर हुआ इसके विपरीत. दसवें चक्र तक आते-आते टायसन हांफने लगे. उनके पसीने छूट गए. अजेय समझा जाने वाला मुक्केबाज लगभग अनाम मुक्केबाज से हार गया.  और क्या आपको उस अकल्पनीय उलटफेर की याद नहीं आ रही जिसे 2002 के फीफा विश्व कप में दुनिया ने देखा था?

जिस टीम में महान जिनेदिन जिदान, थिएरी हेनरी जैसे खिलाड़ी हों उसे सेनेगल की टीम हरा दे! पर यह हुआ था उस दिन. पूरी दुनिया में किसी ने सोचा भी नहीं था कि अफ्रीकी टीम अपने मैच को ड्रा करवा पाएगी. पर उसने तो फ्रांस की टीम को हरा दिया था.

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपअफगानिस्तान क्रिकेट टीमइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्डआईसीसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट18 टेस्ट, 71 वनडे और 57 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच और 4968 रन, 6 शतक, 33 फिफ्टी, केंद्रीय अनुबंध में जगह नहीं, क्रिकेट से संन्यास

क्रिकेटखिलाड़ियों के बाद अब कमेंटेटर भी पीएसएल को दे रहे झटका?, क्या पाकिस्तान क्रिकेट फिर शर्मिंदा होगा?, क्या कर रहे मोहसिन नकवी?

क्रिकेट2022, 2023, 2024 और 2025 में सबसे अधिक रन मेरे, फिर भी मुझे टी20 टीम से बाहर कर दिया?, शुभमन गिल ने कहा- संजू सैमसन को मौका, कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटNew Zealand vs South Africa: सीरीज पर 4-1 से कब्जा, 5वें मैच में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 92 रनों से करारी शिकस्त दी, जानिए प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां