लाइव न्यूज़ :

अयाज मेमन का कॉलम: अजिंक्य रहाणे ने कुशल कप्तानी से बिखेरी चमक

By अयाज मेमन | Updated: January 3, 2021 10:11 IST

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को मात देकर सीरीज में बराबरी कर ली है...

Open in App
ठळक मुद्देभारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट मैचों की सीरीज जारी।भारत ने मेलबर्न टेस्ट जीतकर सीरीज में की बराबरी।अजिंक्य रहाणे ने सभी को किया अपनी कप्तानी से प्रभावित।

भारतीय टीम ने मेलबोर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त देकर वर्ष 2020 का समापन शानदार ढंग से किया. पहले टेस्ट की हार के बाद भारतीय टीम की सीरीज में करारी हार की आशंका जताई जा रही थी. लेकिन टीम ने जोरदार वापसी की. अब मेजबानों में डर का वातावरण है. किसी ने भी इस तरह के चमत्कार की उम्मीद नहीं की होगी. एडिलेड के पहले टेस्ट की दूसरी पारी में भारतीय टीम महज 36 के स्कोर पर ढेर हो गई थी जिसके बाद विराट एंड कंपनी को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. इसके बाद कप्तान कोहली और मोहम्मद शमी की अनुपस्थिति में टीम पर दबाव बढ़ गया था.

सवाल था कि कैसे टीम इस तरह की स्थिति से उबर पाएगी. लेकिन टीम भावना और शानदार प्रदर्शन के चलते सारा कुछ बदल गया. बुमराह, अश्विन और जडेजा के कौशल और शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज जैसे युवाओं के आकर्षक प्रदर्शन के दम पर कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे ने शानदार जीत के साथ टीम को वापसी दिलाई. उन्होंने बल्लेबाज और कप्तान के रूप में जलवा बिखेरा. हालांकि कुछ ही दिनों पूर्व उनके करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. सफेद गेंद के क्रिकेट से वह दूर थे. लाल गेंद के क्रिकेट में वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे. लेकिन गुलाबी गेंद से खेलते हुए उन्होंने कमाल दिखाया.

मेलबर्न टेस्ट में शानदार शतक और कप्तानी के कौशल से उनकी साख सुधरी. मेलबोर्न टेस्ट की जीत ने भारत का गौरव बढ़ाया. इससे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उसके खेलने की उम्मीद बढ़ी. मैंने विश्व चैंपियनशिप में भारत, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच चल रही रस्साकशी पर पहले ही अपनी टिप्पणी की है. न्यूजीलैंड इस समय विंडीज, पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के चलते मजबूत दावेदार बन गया है. ऑस्ट्रेलिया पहले और भारत दूसरे क्रम पर है.

इस बीच, रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर की मौजूदगी से दोनों टीमों को ताकत मिलेगी. सीरीज में ऑस्ट्रेलिया अब तक 300 का आंकड़ा पार नहीं कर पाया है. ऐसे में उनके लिए बल्लेबाजी मुख्य विषय होगा जबकि भारत के लिए चोटिल गेंदबाजों ने चिंता बढ़ा दी है. भुवनेश्वर आईपीएल में चोटिल हुए तो ईशांत शर्मा आईपीएल के बाद से बाहर हैं. मो. शमी और उमेश यादव भी चोट के लिए स्वदेश लौट चुके हैं.

टॅग्स :भारत Vs ऑस्ट्रेलियाभारतीय क्रिकेट टीमऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमअजिंक्य रहाणे
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

क्रिकेटभारत के पूर्व क्रिकेटर ने KKR से कहा, अगर टीम की किस्मत नहीं बदलती, तो वे कप्तान अजिंक्य रहाणे को टीम से बाहर कर दें

क्रिकेटहार से परेशान अजिंक्य रहाणे, 10वें स्थान पर केकेआर?, गेंदबाजी के कारण 1200000 रुपये का जुर्माना, चौथे मैच में हार

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां