लाइव न्यूज़ :

अयाज मेमन का कॉलम: विश्व कप की तैयारी लिए अहम होगा आईपीएल

By अयाज मेमन | Updated: April 11, 2021 17:23 IST

अकेले स्पिन विभाग में दो-तीन स्थानों के लिए 9-10 गेंदबाज होड़ में हैं. चहल को चाहिए कि वह इस आईपीएल में अपनी कामयाबी साबित करे अन्यथा उनके लिए भारतीय टीम में जगह बनाना मुश्किल हो जाएगा.

Open in App

चेन्नई में रात की दूधिया रोशनी में अंतिम गेंद तक जो रोमांच देखने को मिला उससे यह तो स्पष्ट हो गया कि इस बार आईपीएल में उतार-चढ़ाव के साथ-साथ लोमहर्षक मुकाबले जरूर देखने को मिलेंगे. कोविड के चलते खिलाडि़यों में जो खौफ की बातें चल रही थी, वह भी सरासर गलत था. महामारी को लेकर सारी निराशा प्रतियोगिता के धमाकेदार साथ खत्म हो गई. 

टी-20 की वह सारी बातें नजर आईं जो खेल का रोमांच बढ़ाने के लिए जरूरी होती है, जैसे-बल्लेबाजी में पॉवर एवं पंच और गेंदबाजी में धैर्य और निपुणता. आरसीबी की जीत के हीरो रहे हर्षल पटेल और एबी डिविलियर्स. एक समय मुंबई बड़े स्कोर (180 से ज्यादा) की ओर बढ़ रही थी कि लेकिन पटेल ने गजब की गेंदबाजी कर मुंबई को 159 के स्कोर पर रोक दिया. 

मुंबई के लिए यह स्कोर भी पर्याप्त लग रहा था कि लेकिन डिविलियर्स ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई. एबीडी ने आईपीएल-2020 के बाद कोई क्रिकेट नहीं खेली लेकिन विकेटों के बीच की दौड़ को छोड़ उनके प्रदर्शन में कोई कमी नहीं नजर आई. आश्चर्यजनक ढंग से मुंबई ने लगातार नौवीं बार अपना पहला मैच हारा है. इनमें से पांच बार वह चैंपियन भी बनी. मैच के उपरांत रोहित शर्मा ने कहा, 'अंतिम लक्ष्य खिताब जीतना है. पहले मैच से दो बातें पर ध्यानाकर्षण चाहूंगा, पहली-सीजन में आरसीबी के सफर पर और दूसरा-भारतीय टी-20 टीम पर जिसे कुछ माह बाद टी-20 विश्व कप खेलना है. 

कोहली बतौर ओपनर खेल रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सफेद बॉल सीरीज में वह अपने इरादे जाहिर कर चुके हैं. टी-20 विश्व कप में वह ओपनिंग करना चाहते हैं इसके वह तकनीकी और मानसिक रूप से अपने आप को सेट भी करना चाहेंगे. वह अहम भूमिका निभाना चाहते हैं. साथ ही वह 'टोटल अटैक' वाली रणनीति के साथ टीम को तैयार करना चाहते हैं. उनके ओपनर बनने से धवन और राहुल पर इसका विपरीत असर पड़ेगा. 

शीर्ष सात स्थानों पर पंत, अय्यर, सूर्या यादव, हार्दिक, जडेजा, कृणाल, वाशिंगटन सुंदर भी दावेदार हैं. इनमें से कुछ खिलाडि़यों को खामियाजा भुगना पड़ेगा. अन्य खिलाडि़यों में कुछ ऐसे हैं जिनका प्रदर्शन आईपीएल के शुरुआती मुकाबले से प्रभावित हो सकता है. जैसे-युजवेंद्र चहल को लीजिए. यह कलाई का स्पिनर पिछले कुछ समय से बगैर विकेट के खूब खर्चीला साबित हुआ है. 

यही किसी के साथ भी हो सकता है लेकिन चहल के साथ यह आम बात हो रही है. राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की नजर में चहल की अक्षमता खतरे की घंटी हो सकती है. बल्लेबाजी की तरह गेंदबाजी में भी जबर्दस्त स्पर्धा है. 

टॅग्स :अयाज मेमनमुंबई इंडियंसरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरआईपीएल 2021
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में मचाएंगे धमाल, दिल्ली के खिलाफ खेलेंगे मिशेल सैंटनर

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेटIPL 2026 Points Table: पंजाब ने गुजरात को हराया, देखिए अंक तालिका में 10 टीम किस जगह

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?