लाइव न्यूज़ :

एबी डिविलियर्स का कॉलम: धीमी शुरुआत के बाद खिताब जीतने वाले उदाहरणों से भरा है IPL इतिहास

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: October 21, 2020 15:32 IST

इस सीजन चार टीमों ने दबाव महसूस करना शुरू कर दिया है, लेकिन उनमें खिताब जीतने की काबिलियत है...

Open in App

अधिकतर विशेषज्ञ इस बात पर सहमत हैं कि पहला लक्ष्य 16 अंक हासिल करना है. क्योंकि, इसका मतलब ये है कि आप प्लेआफ में पहुंच जाएंगे. और उसके बाद शीर्ष दो स्थानों पर रहने के लिए जोर लगाया जा सकता है. ऐसे में जबकि आईपीएल 2020 अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रहा है, ये गणति एक बार फिर सही साबित होता नजर आ रहा है.

चार टीमें - दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइटराइडर्स अच्छी जगह नजर आ रही हैं. इन टीमों को बाकी बचे चार या पांच मुकाबलों में से दो जीत की जरूरत है. वहीं, अन्य चार टीमें राजस्थान रॉयल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरिकंग्स की टीमों ने दबाव महसूस करना शुरू कर दिया है. इन टीमों को अपने बाकी बचे सभी मैच जीतने होंगे ताकि नॉकआउट चरण की उम्मीदें जिंदा रखी जा सकें.

ध्यान रहे! किसी को भी ये नहीं समझना चाहिए कि पूल चरण पूरी तरह खत्म हो चुका है. आईपीएल इतिहास इस तरह के उदाहरणों से भरा पड़ा है, जहां टीमें धीमी शुरु आत करती हैं और पूल चरण की शुरु आत में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद जब जरूरत होती है तब लय में लौट आती हैं. इतना ही नहीं, लय कायम रखते हुए न केवल अगले चरण में पहुंचती हैं बल्कि खिताब भी हासिल कर लेती हैं. क्या राजस्थान, पंजाब, हैदराबाद और चेन्नई की टीम भी 2020 की आईपीएल चैंपियन बन सकती है? बेशक, क्यों नहीं.

इस बात में कोई संदेह नहीं है कि आठों टीमों में से कोई भी टीम अचानक आगे बढ़ते हुए सभी को पीछे छोड़ सकती है. आरसीबी का प्रदर्शन अच्छा रहा है, लेकिन हमें ये अच्छी तरह अहसास है कि हमने कुछ ऐसे मैच जीते हैं जो आसानी से दूसरी टीमों के पक्ष में जा सकते थे. राजस्थान के खिलाफ हमारे शनिवार के मैच को देखिए. उन्होंने शानदार खेल दिखाया और करीब 35 ओवर तक मैच को पूरी तरह नियंत्रण में रखा. जब तक कि हमने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाकर सफलतापूर्वक लक्ष्य का पीछा नहीं कर लिया.

यही टी20 क्रिकेट है. यही आईपीएल है. ये तब तक खत्म नहीं होता जब तक कि खत्म न हो जाए. इस बात को साबित करने के लिए रविवार का दिन है जहां दोनों मैच सुपरओवर में गए और तब जाकर इनका नतीजा निकला.

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)एबी डिविलियर्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुए जसप्रीत बुमराह, केकेआर के खिलाफ 'बूम-बूम' बुमराह का बरसेगा कहर

क्रिकेटआईपीएल इतिहास में दूसरी बार?, सभी 10 टीम के कप्तान भारतीय, देखिए पूरी सूची?

क्रिकेटIPL 2026: 28 मार्च से शुरू होगी दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग IPL, जल्द ही घोषित किया जाएगा शेड्यूल

क्रिकेटMI-W vs RCB-W: महिला प्रीमियर लीग 2026 के उद्घाटन मैच में मुंबई और बेंगलुरु आमने-सामने, जानें दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

क्रिकेटआरसीबी को दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में पहला खिताब दिलाएंगे?, एबी डिविलियर्स बोले-फाइनल में कोहली खेलेंगे विराट पारी, ‘बेहतरीन टीम मैन’

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत