KL Rahul LSG vs DC IPL 2025: 130 पारी में 5000 रन, पीछे रह गए वार्नर, कोहली, रोहित, धवन और एबी, देखें टॉप-5 लिस्ट

KL Rahul LSG vs DC IPL 2025: आईपीएल के सर्वकालिक रन बनाने वालों की सूची में क्रिस गेल (4965) को पीछे छोड़ दिया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 22, 2025 23:30 IST2025-04-22T23:28:23+5:302025-04-22T23:30:05+5:30

KL Rahul LSG vs DC IPL 2025 Fewest innings 5000 IPL runs 130 KL Rahul 135 D Warner 157 V Kohli 161 AB de Villiers 168 S Dhawan | KL Rahul LSG vs DC IPL 2025: 130 पारी में 5000 रन, पीछे रह गए वार्नर, कोहली, रोहित, धवन और एबी, देखें टॉप-5 लिस्ट

photo-ipl

googleNewsNext
Highlightsउपलब्धि हासिल करने के लिए 51 रनों की जरूरत थी।आईपीएल में 5000 रन का आंकड़ा पार करने वाले केवल आठवें बल्लेबाज हैं। विराट कोहली की अगुआई वाली शीर्ष सूची में शामिल हो गए हैं।

KL Rahul LSG vs DC IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल मंगलवार को लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। राहुल ने अपनी 130वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की और डेविड वार्नर के 135 पारियों में 5000 रन बनाने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अब वह आईपीएल में 5000 रन का आंकड़ा पार करने वाले केवल आठवें बल्लेबाज हैं, और विराट कोहली की अगुआई वाली शीर्ष सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने 8326 रन बनाए हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज को आज से पहले यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 51 रनों की जरूरत थी। अपनी पारी के दौरान, उन्होंने आईपीएल के सर्वकालिक रन बनाने वालों की सूची में क्रिस गेल (4965) को पीछे छोड़ दिया।

KL Rahul LSG vs DC IPL 2025: आईपीएल में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले खिलाड़ी

1) केएल राहुल - 130 पारी

2) डेविड वार्नर - 135 पारी

3) विराट कोहली - 157 पारी

4) एबी डिविलियर्स - 161 पारी

5) शिखर धवन - 168 पारी।

मुकेश कुमार की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद अनुभवी लोकेश राहुल और सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल के अर्धशतकों की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में मंगलवार को यहां लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को आठ विकेट से शिकस्त दी।

‘प्लेयर ऑफ मैच’ मुकेश ने चार ओवर में 33 रन देकर चार विकेट झटके जिससे एलएसजी की टीम एडेन मारक्रम की अर्धशतकीय पारी के बावजूद छह विकेट पर 159 रन पर रोकने के बाद राहुल और अभिषेक के प्रयास से 17.5 ओवर में दो विकेट गवां कर लक्ष्य हासिल कर लिया।

राहुल ने तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 42 गेंद में नाबाद 57 रन की संयमित पारी के दौरान आईपीएल में सबसे कम पारियों में 5000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने 130 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंच कर डेविड वार्नर (135 गेंद) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

राहुल ने पोरेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 49 गेंद में 69 रन की साझेदारी करने के बाद अक्षर पटेल के साथ 36 गेंद में 56 रन की अटूट साझेदारी की। पोरेल ने 36 गेंद में पांच चौके और एक छक्का की मदद से 51 रन बनाये जबकि दिल्ली के कप्तान अक्षर ने 20 गेंद में 34 रन की नाबाद पारी के दौरान चार छक्के और एक चौका जड़ा। एलएसजी के लिए दोनों विकेट मारक्रम ने लिये। 

Open in app