लाइव न्यूज़ :

एबी डिविलियर्स का कॉलम: आईपीएल फाइनल में पहले बैटिंग या बॉलिंग, किस टीम को होता है फायदा

By एबी डिविलियर्स | Updated: May 12, 2019 17:24 IST

मुंबई के लिए यह आईपीएल का पांचवां फाइनल है, जबकि चेन्नई की टीम आठवीं बार फाइनल खेल रही है।

Open in App

जीत एक आदत जैसी होती है। सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी आईपीएल के अंत में बेहद उतार—चढ़ाव के बीच आखिर अनुमान के मुताबिक टीमें फाइनल में प्रवेश करने में सफल रहीं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 2010, 2011 और 2018 में चैंपियन रह चुकी है, जबकि मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015 और 2017 में खिताब जीता है।

रविवार को हैदराबाद में दोनों टीमों के बीच होने वाले फाइनल के बाद एक टीम के नाम चार खिताब का रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। सीएसके और मुंबई की टीम आईपीएल की सीरियल विनर्स हैं। दोनों टीमें अपनी योजना और रणनीति पर कायम रहती हैं और दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता रखती है। ये दोनों टीमें 2010, 2013 और 2015 में भीआपस में फाइनल खेल चुकी हैं।

मुंबई के लिए यह आईपीएल का पांचवां फाइनल है, जबकि चेन्नई की टीम आठवीं बार फाइनल खेल रही है। क्या कमाल की निरंतरता है। सीएसके दावेदार के तौर पर इस मुकाबले की शुरुआत करेगी। दिल्ली के खिलाफ उनके अनुभव ने टीम को जीत दिलाई।

फाफ डु प्लेसिस ने एक और शानदार पारी खेली और पॉवरप्ले में बेहतरीन शुरुआती दिलाई। बाद में शेन वॉटसन के भी बल्ले ने तेजी पकड़ी। उनकी यह फॉर्म दक्षिण अफ्रीका के लिए भी फायदेमंद है क्योंकि अब टीम को इस महीने के अंत से विश्व कप में हिस्सा लेना है।

आईपीएल का फाइनल मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा, जहां की पिच आमतौर पर अच्छी रहती है। यहां 200 से अधिक का स्कोर भी बनाया जा सकता है तो 150 भी विजयी स्कोर साबित हो सकता है। मेरे ख्याल से दोनों टीमें पहले खेलते हुए बड़ा लक्षय रखना चाहेंगी।

कई कारणों से फाइनल में लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल होता ही है। मुंबई की टीम एक-एक साल छोड़कर खिताब जीतने का अपना सिलिसला बरकरार रखना चाहेगी। अंत में फाइनल मुकाबला रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी के बीच की लड़ाई का भी होगा। कुछ भी हो, सभीको एक बेहतरीन फाइनल की उम्मीद है।

टॅग्स :आईपीएल 2019मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्सएबी डिविलियर्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका