लाइव न्यूज़ :

प्रमोद भार्गव का ब्लॉग: वैश्विक अर्थव्यवस्था को संकट में डालता कोरोना

By प्रमोद भार्गव | Updated: March 2, 2020 11:19 IST

दवा कंपनियों की समिति ‘इंडिया फार्मास्युटिकल एलायंस’ (आईपीए) ने भारत सरकार को सूचित किया है कि फिलहाल दो से तीन माह की दवाओं का भंडार उपलब्ध है.

Open in App

चीन में फैला कोरोना वायरस अब मानव स्वास्थ्य के साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था को संकट में डालता दिख रहा है. इसका ताजा असर अमेरिका से लेकर भारत के शेयर बाजार तक में देखने में आया है.

इस संकट के चलते भारत और चीन के बीच होने वाला 87 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार अवरुद्घ हो गया है. चीन के ब्रांडों को भारत में विपणन का एकीकृत मंच देने वाले संगठन क्रेयंस द्वारा आयोजित परिचर्चा से स्पष्ट हुआ है कि भारत में औषधि, ऑटोमोबाइल, वस्त्र, दूरसंचार, इलेक्ट्रिक और टिकाऊ  उपभोक्ता सामग्री समेत कई उद्योग चीन से आयातित कच्चे माल पर निर्भर हैं. दवा उद्योग पर इसका सबसे ज्यादा असर दिख रहा है. 

औषधि विशेषज्ञों का कहना है कि दवाओं के आयात में चीन की कुल हिस्सेदारी 67. 56 प्रतिशत है. चीन में कोरोना का कहर जल्द खत्म नहीं हुआ तो औषधि निर्माण में उपयोग में लाए वाले रसायनों की कमी का सामना करना पड़ेगा. इसके चलते दवाओं की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल सकता है.

इस संकट से यह सबक लेने की जरूरत है कि किसी एक देश पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता नहीं बढ़ाई जानी चाहिए. अब दूसरे देशों से आयात की सीमा बढ़ाने के साथ, कुछ ऐसे उपाय किए जाएं कि देश में ही उपलब्ध कच्चे माल से दवाओं के रसायन एवं ऑटो, टेलीकॉम व टेक्सटाइल से जुड़े उपकरण भारत में ही बनें. होली, दीवाली व रक्षाबंधन से संबंधित त्यौहारों पर आयात किए जाने वाले चीनी उत्पादों से तो अब पूरी तरह बचने की जरूरत है. पिचकारी, दीपक और राखी जैसी सामग्रियां हमारे घरेलू उद्योगों में आसानी से बनाई जा सकती हैं.

दवा कंपनियों की समिति ‘इंडिया फार्मास्युटिकल एलायंस’ (आईपीए) ने भारत सरकार को सूचित किया है कि फिलहाल दो से तीन माह की दवाओं का भंडार उपलब्ध है. चीन से पिछले करीब दो माह से कोई सामग्री नहीं आ पाई है. समिति के महासचिव सुदर्शन जैन ने कहा है कि यदि सरकार विनिर्माण इकाइयों के लिए तेजी से पर्यावरणीय मंजूरी दे दे तो चीन पर निर्भरता कम हो जाएगी. भारत चीन से 17000 करोड़ रु. का दवा निर्माण संबंधी कच्चा माल आयात करता है. 

भारत में दवाएं बनाने का ज्यादातर कच्चा माल भारतीय जंगलों-पहाड़ों में उपलब्ध है. देश में एलोपैथी के साथ अन्य वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों को भी मजबूत करने की जरूरत है. चीन के साथ दवा आयात -निर्यात के सिलसिले में विडंबना है कि भारतीय दवा कंपनियां जहां अमेरिका और यूरोपीय संघ को जेनरिक दवाओं का बड़ी मात्र में निर्यात करती हैं, वहीं चीन को इनका निर्यात नहीं हो पा रहा है.

टॅग्स :कोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत, चीन से लिपिलेख के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं करने को कहा, जानिए वजह

भारतपुलवामा में आतंकवादियों का ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ उमर मलिक गिरफ्तार, पिस्तौल, 2 कारतूस, मैगजीन, चीनी ग्रेनेड, पाकिस्तानी ग्रेनेड और मोबाइल बरामद

पूजा पाठकैलाश मानसरोवर यात्रा 2026: ऑनलाइन पंजीकरण से चयन प्रक्रिया तक, यहाँ है स्टेप-बाय-स्टेप पूरी गाइड

विश्वरोबोट अभी गले मिला है, यदि गले पड़ गया तो ?

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 9 मई 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारनागपुर: हेमंत पांडे ने संभाली वेकोलि की कमान, 37 वर्षों का अनुभव आएगा काम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? यहां चेक करें ताजा रेट लिस्ट

कारोबारसावधान! बिना पैन कार्ड के अधूरे रह जाएंगे ये 7 वित्तीय काम, आज ही चेक करें लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 8 मई 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव