लाइव न्यूज़ :

Plane malfunctions passengers worried: विमानों में खराबियों से हवाई यात्रा पर पड़ रहा नकारात्मक असर

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: June 22, 2024 08:32 IST

Plane malfunctions passengers worried: विमान में 170 यात्री सवार थे, जिन्हें दूसरे विमान के पहुंचने तक करीब 8 घंटे नागपुर एयरपोर्ट में अटके रहना पड़ा.

Open in App
ठळक मुद्देस्पाइसजेट की फ्लाइट में भीषण गर्मी के बीच एसी न चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था.दिल्ली एयरपोर्ट पर कथित तकनीकी खराबी के कारण इंडिगो की फ्लाइट कई घंटे तक अटकी रही.दस घंटे से ज्यादा समय तक इंतजार कर चुके यात्रियों में से एक ने पायलट को थप्पड़ तक मार दिया था.

Plane malfunctions passengers worried: पिछले काफी समय से विमानों में खराबी आने के चलते जिस तरह से विमान यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है, उससे हवाई यात्रा के बारे में लोगों की धारणा अच्छी नहीं बन रही है. ताजा मामले में गुरुवार की सुबह बांग्लादेश के चटगांव से दुबई के लिए रवाना हुए विमान के एक इंजन में खराबी और लैंडिंग गियर के पास से धुआं उठने के बाद फ्लाइट की नागपुर के डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान में 170 यात्री सवार थे, जिन्हें दूसरे विमान के पहुंचने तक करीब 8 घंटे नागपुर एयरपोर्ट में अटके रहना पड़ा.

अभी दो दिन पहले ही दिल्ली से दरभंगा जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में भीषण गर्मी के बीच एसी न चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था और इससे कई यात्रियों की तबीयत भी खराब हो गई. चार दिन पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर कथित तकनीकी खराबी के कारण इंडिगो की फ्लाइट कई घंटे तक अटकी रही.

इसी साल जनवरी में इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली-गोवा फ्लाइट के दौरान दस घंटे से ज्यादा समय तक इंतजार कर चुके यात्रियों में से एक ने पायलट को थप्पड़ तक मार दिया था, जिसके बाद उड़ानों के लेट होने पर काफी हो-हल्ला मचा था. लेकिन लगातार हो रही घटनाएं दिखाती हैं कि बदला कुछ भी नहीं है, लेट होने या विमानों में खराबी आने का क्रम वैसा ही चल रहा है.

सवाल यह है कि क्या विमानन कंपनियां उड़ानों के मुनाफे की वजह से विमानों के रूटीन मेंटेनेंस के नियमों का पालन नहीं कर रही हैं? या फिर दक्ष इंजीनियरों की नियुक्ति नहीं की जा रही है जो विमानों की तकनीकी खराबियों को तत्काल सुधार सकें? समय बचाने और सुव्यवस्थित यात्रा के उद्देश्य से ही लोग हवाई यात्रा को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन हवाई अड्डों पर भी अगर अफरातफरी का माहौल हो और लोगों का समय खराब हो तो क्यों वे हवाई यात्रा करना चाहेंगे?

इसके अलावा विमानों की तकनीकी खराबी चाहे मामूली ही हो, उसे हल्के में हर्गिज नहीं लिया जा सकता, क्योंकि हजारों फुट की ऊंचाई पर मामूली सी खराबी भी जानलेवा साबित हो सकती है. ऐसी प्रत्येक घटना बहुत बड़े पैमाने पर विमान यात्रियों के मन में भय पैदा करती है, इसलिए विमानन कंपनियों को इस बारे में गंभीरता से विचार करने की जरूरत है. 

टॅग्स :नागपुरदुबईसऊदी अरबUAEबांग्लादेशमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख