लाइव न्यूज़ :

तनुश्री दत्ता हो चुकी हैं डिप्रेशन का शिकार, नाना पाटेकर पर यौन शोषण के आरोप लगा घिरी हैं विवादों से

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 1, 2018 19:36 IST

तनुश्री दत्ता का जन्म 19 मार्च 1984 को झारखंड के जमशेदपुर में एक बंगाली परिवार में हुआ था।

Open in App

अभिनेता नाना पाटेकर के ऊपर यौन शोषण का आरोप हाल ही में अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने लगाया है।  तनुश्री का जन्म 19 मार्च 1984 को झारखंड के जमशेदपुर में एक बंगाली परिवार में हुआ था। तनुश्री ग्रेजुएशन करने के दौरान ही वह मॉडलिंग करने लगीं और पढ़ाई बीच में छोड़ दी। तनुश्री ने साल 2003 में मिस इंडिया का खिताब जीता था।

तनु श्री दत्ता की फिल्मों में एंट्री

2005 में ब्यूटी पेजेंट जीतने के बाद तनुश्री दत्ता ने फिल्म 'चॉकलेट' से अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने फिर बैक टू बैक  आशिक बनाया आपने, ढोल और रिस्क जैसी कुछ खास फिल्मों में अपने अभिनेय की छाप छोड़ी थी। इमरान हाशमी के साथ आशिक बनाया आपने में उन्होंने बोल्ड सीन देकर सभी को अपनी तरफ खींचा था।

नाना पाटेकर पर लगाया आरोप

फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के आइटम सॉन्ग के दौरान तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। हाल में एक टीवी साक्षात्कार में तनुश्री ने दावा किया था कि 10 साल पहले हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर नाना पाटेकर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। पूर्व मिस इंडिया - यूनिवर्स ने यह भी आरोप लगाया कि फिल्म के निर्माताओं ने पाटेकर का मौन समर्थन किया था। उन्होंने कहा,  फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर बड़े एक्टर और फिल्ममेकर ऐसे ही है लेकिन उनके खिलाफ कोई बोलने की हिम्मत नहीं करता क्योंकि लोग मौका गंवाना नहीं चाहते हैं। अभिनेत्री ने बताया कि मेरे साथ जो घटना हुई उसके बाद नाना पाटेकर ने राजनीतिक पार्टी को बुलाया और सेट पर तोड़फोड़ करवाया। उसके बाद प्रोड्यूसर ने उस घटना की पब्लिसिटी के लिए मीडिया को बुलाया।

अचानक हुईं गायब

अपने करियर को मुकाम दिखाने के समय तनुश्री अचानक सिनेजगत से दूर हो गईं। आखिरी बार वह 2010 में आई फिल्म 'अपार्टमेंट' में नजर आई थीं। फिल्म ने कोई खास कमाल नहीं किया तो फैंस को वो याद भी नहीं रहीं। इसके बाद फिल्मों में नजर न आने की वजह से तनुश्री सोशल सर्किट से भी गायब हो गईं। 2012 में वह एक इवेंट में नजर आईं तो हर कोई चौंक गया। इस दौरान वह  बॉब कट बाल और साड़ी पहने नजर आईं थीं।

डिप्रेशन का हुईं शिकार

 तनुश्री का एक दम से पर्दे से गायब होना हर किसी के लिए सवाल भी बना था। कहा जाता है फिल्मों में अच्छा काम ना मिलने के कारण वह डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं।उस दौरान उनके एक दोस्त ने उन्हें योगा सेंटर से जुड़ने का सुझाव दिया लेकिन वहां भी उनका मन नहीं लगा। इसके बाद वह आध्यात्म से जुड़ने के लिए लद्दाख चली गईं थीं।

टॅग्स :तनुश्री दत्तानाना पाटेकरबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'महादेव कह रहे हैं कि अगले 7 वर्षों तक वह प्रधानमंत्री बने रहेंगे, सारे षड़यंत्र फेल हो जाएंगे': पीएम मोदी के समर्थन में तनुश्री दत्ता ने किया पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीहाथ जोड़ कर नाना पाटेकर ने मांगी माफी

बॉलीवुड चुस्कीफैन को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद नाना पाटेकर ने दी सफाई; शख्स से मांगी माफी, कहा- "गलती हो गई..."

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?