लाइव न्यूज़ :

Women's Reservation Bill 2023: महिला आरक्षण बिल को लेकर राजद नेता सिद्दीकी पर हमला, भाजपा विधायक श्रेयसी ने कहा- ऐसे लोगों को नेता ही नहीं मानती

By एस पी सिन्हा | Updated: September 30, 2023 16:35 IST

Women's Reservation Bill 2023: श्रेयसी सिंह ने कहा कि इनके जैसे लोग महिलाओं को आगे बढ़ते देखना नहीं चाहते इसलिए निम्न स्तर की राजनीति करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअब्दुल बारी सिद्दीकी को स्वच्छ राजनीति करने का सुझाव दिया है। महिला आरक्षण की जमकर तारीफ भी की।अब्दुल बारी सिद्दीकी को महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।

Women's Reservation Bill 2023: महिला आरक्षण बिल को लेकर राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने से बिहार में सियासत गर्मा गई है। जमुई से भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने अब्दुल बारी सिद्दीकी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वो सिद्दीकी जैसे लोगों को नेता ही नहीं मानती हैं।

श्रेयसी सिंह ने कहा कि इनके जैसे लोग महिलाओं को आगे बढ़ते देखना नहीं चाहते इसलिए निम्न स्तर की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा इन लोगों को इस बात का डर लगता है कि महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो देश आगे बढ़ेगा। श्रेयसी सिंह ने अब्दुल बारी सिद्दीकी को स्वच्छ राजनीति करने का सुझाव दिया है। वहीं, महिला आरक्षण की जमकर तारीफ भी की।

उन्होंने कहा कि सिद्दीकी का बयान महिलाओं को नीचा दिखाने वाला बयान है। तीर से निकला हुआ कमान और जुबान से निकली हुई बातें वापस तो नहीं होती। ऐसे में अब्दुल बारी सिद्दीकी को महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि महिला आरक्षण बिल पर अब्दुल बारी सिद्दीकी ने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर लिपस्टिक और बॉब कट वाली आ जाएंगी। अगर देना है तो पिछड़ा और अति पिछड़ा महिलाओं को आरक्षण दें। अत्यंत पिछड़ा का भी कोटा तय कर दीजिए तब तो ठीक है। वर्ना महिला के नाम पर बॉब कट और लिपिस्टिक वाली नौकरी में आ जाएंगी, तब आपकी महिलाओं को कुछ मिलेगा क्या?

टॅग्स :Bihar BJPमहिला आरक्षणWomen Reservation
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतहस्ताक्षर असली या नकली जांच हो?, सीएम नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा?, राबड़ी देवी के मुंह बोले भाई सुनील कुमार ने इस्तीफे पर उठाए सवाल

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."