Ramdhani singh: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामधानी सिंह नहीं रहे, करगहर-दिनारा से रहे विधायक, सीएम नीतीश ने कहा- ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें!

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 17, 2023 04:37 PM2023-10-17T16:37:06+5:302023-10-17T16:41:42+5:30

Ramdhani singh: सासाराम सहित कई जिलों में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त किया है।

who was Ramdhani singh 85 years old Former Health Minister Ramdhani Singh is no more MLA from Karghar-Dinara CM Nitish said May his soul rest in peace | Ramdhani singh: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामधानी सिंह नहीं रहे, करगहर-दिनारा से रहे विधायक, सीएम नीतीश ने कहा- ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें!

file photo

Highlightsपूर्व मंत्री रामधनी सिंह जी का निधन दुःखद।राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

पटनाः बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और जदयू नेता रामधानी सिंह नहीं रहे। करगहर-दिनारा से रहे विधायक रहे। 85 साल की उम्र में पटना के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। सासाराम सहित कई जिलों में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त किया है।

रामधानी सिंह का जन्म 1 अगस्त 1938 को करगहर के देबखैरा में हुआ था। पिता का नाम दुर्गा प्रसाद सिंह था। इनके तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। वर्ष 1990-1995 ई, 1995-2000 ई और 2000-मार्च 2005 तक बिहार विधान सभा के सदस्य रहे थे।

कुमार ने लिखा है कि पूर्व मंत्री रामधनी सिंह जी का निधन दुःखद। उन्होंने बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

स्व० रामधनी सिंह जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। भाजपा नेता और बिहार के पूर्व हेल्थ मंत्री मंगल पांडेय ने भी शोक जताया। कहा कि बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामधानी सिंह जी के पार्थिव शरीर को नमन किया एवं अपनी शोक संवेदना प्रकट की।

Web Title: who was Ramdhani singh 85 years old Former Health Minister Ramdhani Singh is no more MLA from Karghar-Dinara CM Nitish said May his soul rest in peace

बिहार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे