लाइव न्यूज़ :

सम्राट चौधरी ने नीतीश पर कसा तंज, कहा- इनके पीएम बनने का सपना टूट गया है

By एस पी सिन्हा | Updated: June 18, 2023 15:55 IST

सम्राट चौधरी ने कांग्रेस और महागठबंधन पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि देशभर में जितनी भी विपक्ष की पार्टियां हैं, उनके नेताओं को प्रधानमंत्री बनना है। विपक्ष के नेता सपना देख रहे हैं कि देश में तीन-तीन महीने का प्रधानमंत्री बने लेकिन ऐसा कुछ नहीं होने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का नीतीश कुमार पर निशानाकहा- नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं बनाए जा रहे हैंकहा- लोकतंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में महागठबंधन के लोग बैठे हैं

पटना: बिहार की राजधानी पटना में आगामी 23 जून को विपक्षी दलों की होने वाली बड़ी बैठक के जरिए एकजुटता दिखाने की कोशिश होगी। ऐसे में जैसे-जैसे बैठक का वक्त नजदीक आता जा रहा है, सियासत भी तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि विपक्ष के जितने दल हैं, सभी के नेता प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। वे देश में तीन-तीन महीने के कार्यकाल वाला प्रधानमंत्री बनाना चाह रहे हैं। लेकिन नीतीश का तीन महीने का प्रधानमंत्री बनने का सपना भी टूट गया है।

पीएम के मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद भाजपा कार्यालय में सम्राट चौधरी ने कांग्रेस और महागठबंधन पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि देशभर में जितनी भी विपक्ष की पार्टियां हैं, उनके नेताओं को प्रधानमंत्री बनना है। विपक्ष के नेता सपना देख रहे हैं कि देश में तीन-तीन महीने का प्रधानमंत्री बने लेकिन ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। क्योंकि 2024 में देश की जनता एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को भारत का प्रधानमंत्री बनाएगी। सम्राट चौधरी ने कहा कि बैठक करने के लिए सभी लोग स्वतंत्र हैं। लोकतंत्र की हत्या करने वाले कांग्रेस की गोद में महागठबंधन के लोग बैठे हैं।

सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने जब तक यह नहीं सुना कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के उम्मीदवार नहीं हैं तब तक वे बिहार आने के लिए तैयार नहीं थे। बिहार के लोगों को दुख है कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं बनाए जा रहे हैं। नीतीश कुमार इसलिए एनडीए छोड़कर गए थे कि उन्हें पीएम बनने का सपना दिखाया गया था। लेकिन उनके सपने को भी तोड़ दिया गया।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की तरफ से चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के तहत अमित शाह और जेपी नड्डा बिहार पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और 44 डिग्री तापमान के बीच भाजपा कार्यकर्ता जगह-जगह घूमकर लोगों के बीच पार्टी के कार्यक्रमों और सिद्धांतों का प्रचार प्रसार करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि हम दिखाएंगे 2014 के बाद 2024 तक के  भारत में  पीएम नरेंद्र मोदी का जो सपना है, उनके कामों को कैसे धरातल पर उतारा गया। बात चाहें हेल्थ सेक्टर की हो या विकास से जुड़े कामों की। कोई एक व्यक्ति ऐसा नहीं मिला जो यह कह सके कि मोदी प्रधानमंत्री मोदी के का कोई एक कार्यक्रम उनके घर तक नहीं पहुंचा है।

टॅग्स :नीतीश कुमारकांग्रेसनरेंद्र मोदीBJPबिहारराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."