लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री राज कुमार सिंह की भविष्यवाणी - लोकसभा चुनाव के पहले तेजस्वी यादव जाएंगे जेल

By एस पी सिन्हा | Updated: August 5, 2023 17:13 IST

लैंड फॉर जॉब घोटाले मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ भी आरोप पत्र दायर किया है। इस मामले में सीबीआई बिहार पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी के खिलाफ पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय ऊर्जा मंत्री राज कुमार सिंह पटना में थेदावा किया- तेजस्वी यादव चुनाव के पहले जेल जाएंगेकहा- तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप पत्र दायर हो चुका है

पटना: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री राज कुमार सिंह ने पटना में दावा किया है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव चुनाव के पहले जेल जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे चार्जशीटेड हैं। उनके खिलाफ काफी सबूत हैं। चुनाव के पहले के बाहर रहेंगे क्या? "इंडिया" गठबंधन पर राज कुमार सिंह ने कहा कि नाम से क्या होता है। इंडियन मुजाहिदीन भी है। उसका क्या हुआ? "इंडिया" के सहयोगियों के 2जी और कोल स्कैम कहीं गए नहीं हैं। कोर्ट में पेंडिंग पड़ा हुआ है। सहयोगी दलों के नेता इसमें आरोपित हैं।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आज पटना के जिला अतिथिशाला में कहा कि कांग्रेस की संख्या धीरे-धीरे घट रही है। कांग्रेस समाप्ति की ओर जा रहा है। संसद में इनकी संख्या कितनी रहेगी? दूसरी तरफ देखेंगे कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी में गठबंधन है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी क्या कांग्रेस को एक भी सीट देगी? बंगाल में क्या तृणमूल कांग्रेस को सीट देगा? उन्होंने कहा कि उधर साउथ में जाइए तो डीएमके और कांग्रेस के बीच समझौता होगा क्या? विपक्षी एकता का सिर्फ दिखावा है। "इंडिया" की ओर से कोई चुनौती नहीं है। राहुल गांधी भी भाजपा के लिए कोई चुनौती नहीं हैं। वह अपना चुनाव हार जाते हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर राज कुमार सिंह ने कहा कि वो(नीतीश) जानते हैं कि उनका समय खत्म हो गया है। वह 40-42 सीट पर आ चुके हैं। अगले चुनाव में क्या राजद 40 सीट से ज्यादा दे सकता है? उनका कद छोटा हो चुका है। वे खुद घोषित कर चुके हैं कि अगले चुनाव में नहीं रहूंगा।

बता दें कि लैंड फॉर जॉब घोटाले मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ भी आरोप पत्र दायर किया है। इस मामले में सीबीआई  बिहार पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी के खिलाफ पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवRK Singhसीबीआईलोकसभा चुनाव 2024आरजेडीलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."