लाइव न्यूज़ :

अजीत डोभाल के बयान पर बिहार में गर्मायी सियासत, जदयू ने जताई नाराजगी, कहा-भाजपा का हिडेन एजेंडा है

By एस पी सिन्हा | Updated: June 18, 2023 17:41 IST

बिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि भाजपा अब अधिकारियों के माध्यम से महात्मा गांधी को नीचा दिखाने की कोशिश कर रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा है कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस गांधी को चुनौती देने की हिम्मत रखते थे और नेताजी जिन्दा रहते तो देश का बंटवारा नहीं होता। यह सीधे तौर पर गांधी के नेतृत्व पर प्रहार है।

Open in App
ठळक मुद्देअजीत डोभाल के सुभाष चंद्र बोस से जुड़े बयान से बिहार की सियासत गर्मबिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने गांधी का अपमान बतायाकहा- भाजपा यह सोचती है कि गांधी की वजह से भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बन पाया

पटना:  राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के द्वारा अपने भाषण में यह कहे जाने पर कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस हमेशा महात्मा गांधी को चुनौती देते थे, नेताजी अगर जिंदा होते तो भारत का विभाजन ही नहीं होता, उनके इस बयान पर बिहार में सियासत गरमा गई है। बिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने इसपर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उनके बयान को आपत्तिजनक करार दिया है।

विजय चौधरी ने डोभाल के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि उनके बयान का निष्कर्ष यही निकलता है कि गांधी के कारण देश का विभाजन हुआ और नेता जी अगर रहते तो गांधी की बात नहीं चलती। यह बिल्कुल दुर्भावनापूर्ण है और गांधी को नीचा दिखाने की कोशिश है। गांधी को अपमानित करने की कोशिश भाजपा कर रही है। भाजपा का हिडेन एजेंडा है। भाजपा यह सोचती है कि गांधी की वजह से भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बन पाया।

उन्होंने कहा कि भाजपा अब अधिकारियों के माध्यम से महात्मा गांधी को नीचा दिखाने की कोशिश कर रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा है कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस गांधी को चुनौती देने की हिम्मत रखते थे और नेताजी जिन्दा रहते तो देश का बंटवारा नहीं होता। यह सीधे तौर पर गांधी के नेतृत्व पर प्रहार है। भाजपा का एजेंडा रहा है कि कभी नेताजी, कभी सरदार पटेल का महिमामंडन इस प्रकार किया जाए कि गांधी उनके सामने छोटे दिखें और धीरे-धीरे भारतीय जन मानस उनकी स्मृति को खारिज कर दे।

विजय चौधरी ने कहा कि सच्चाई यह है कि स्वतंत्रता आंदोलन के क्रम में अनेक अवसरों पर नेहरू, पटेल, नेताजी, आदि के विचार गांधी से अलग होते थे। परन्तु इन सब को गांधी के नेतृत्व एवं कार्यशैली में अटूट आस्था थी, इस कारण सभी गांधी के फैसलों को स्वीकार करते थे। सब ने मिलकर ही गांधी के रास्ते चलकर आजादी हासिल की थी। नेताजी एक महान क्रांतिकारी देशभक्त थे एवं स्वतंत्रता संग्राम में उनका अमूल्य योगदान था। परन्तु उनकी प्रशंसा के बहाने गांधी को अपमानित करना निदंनीय है और इससे नेताजी की आत्मा भी दुःखी होगी।

वहीं, 23 जून को होने वाली विपक्षी एकता की बैठक को लेकर विजय चौधरी ने कहा विपक्षी नेताओं की बात छोड़ दीजिए। सारा देश मान चुका है कि विपक्ष अगर एकजुट हो जाए तो भाजपा सत्ता में नहीं आ पाएगी। उन्होंने कहा कि 23 जून को होने वाले विमर्श में सकारात्मक नतीजा निकलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेशों के अंदर क्षेत्रीय दलों के बीच संघर्ष लगा रहता है। दोनों के बीच संवेदनशीलता रहती है और इसी को लेकर विपक्षी एकता की बैठक में निष्कर्ष निकलेगा कि इस तरह की परिस्थिति में कैसे हम लोग एकजुट होकर भाजपा का सामना करेंगे। ये विपक्षी दल की बैठक इसी का प्रयास है।

विजय चौधरी ने कहा कि सभी बड़े नेताओं के आने का कंफर्मेशन हो चुका है। नीतीश कुमार की पहल पर ही ये विपक्षी एकता की बैठक हो रही है। जैसे ही सारे विपक्षी दल एक मंच पर आएंगे, भाजपा सत्ता से दूर चली जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि 23 जून को विपक्षी एकता को लेकर होने वाली बैठक में राजद प्रमुख लालू प्रसाद भी शामिल होंगे। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि स्टालिन के निमंत्रण पर नीतीश कुमार आगामी 20 जून को तमिलनाडु जाएंगे।

टॅग्स :अजीत डोभालजेडीयूमहात्मा गाँधीसुभाष चंद्र बोसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."