लोकसभा चुनाव को लेकर नित्यानंद राय ने की चिराग पासवान से मुलाकात, सियासत गर्म

By एस पी सिन्हा | Published: July 9, 2023 02:25 PM2023-07-09T14:25:19+5:302023-07-09T14:26:58+5:30

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच लगभग 45 मिनट तक बातचीत हुई। चिराग पासवान से मुलाकात के बाद केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि हमारे पुराने संबंध हैं और ये हमारा पुराना घर है।

Nityanand Rai met Chirag Paswan regarding the Lok Sabha elections | लोकसभा चुनाव को लेकर नित्यानंद राय ने की चिराग पासवान से मुलाकात, सियासत गर्म

नित्यानंद राय ने की चिराग पासवान से मुलाकात

Highlights नित्यानंद राय ने चिराग पासवान से मुलाकात कीदोनों नेताओं के बीच लगभग 45 मिनट तक बातचीत हुईलोकसभा चुनाव को देखते हुए गठबंधन के हो रहे हैं प्रयास

पटना: लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां अपने सियासी नफा-नुकसान के हिसाब में जुट गई हैं। इसी कड़ी में आज केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच लगभग 45 मिनट तक बातचीत हुई। चिराग पासवान से मुलाकात के बाद केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि हमारे पुराने संबंध हैं और ये हमारा पुराना घर है। जब भी हमारी मुलाकात होती है तो अच्छी बात होती है। आज भी हुई है। भाजपा और रामविलास ने देश को अपनी सेवा से खुश रखने का काम किया है।

नित्यानंद राय ने कहा कि चिराग से हमारी बात कभी बिगड़ी ही नहीं थी कि बनने को लेकर बात उठ रही है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन प्रधानमंत्री के कार्य से घबरा चुकी है। महागठबंधन में घबराहट के कारण आपसी टकराव हो रहा है। विपक्षी नेता एकजुट होने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, देश की जनता प्रधानमंत्री के लिए पहले ही एकजुट हो चुकी है। नित्यानंद राय ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की शक्ति होती है। भ्रष्टाचारी और अपराधीकरण को बढ़ावा देने वाले को जनता पसंद नहीं करती है। विपक्षी दल सिर्फ भ्रष्टाचार के लिए एकजुट हुए हैं, जनता के लिए कोई एकजुटता नहीं दिख रही है।

लालू यादव की चुनौती को लेकर नित्यानंद राय ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की शक्ति होती है। भ्रष्टाचारी अपराधीकरण को बढ़ावा देने वाले को जनता पसंद नहीं करती है। वहीं, तेजस्वी यादव की चार्जशीट पर नित्यानंद राय ने कहा कि भ्रष्टाचार अपराध करने वालों पर कानून अगर कार्रवाई कर रही है तो उसमें गलत क्या है? उन्होंने कहा कि बिहार में जंगलराज का माहौल बना हुआ है। बिहार में अपराधिक घटना काफी बढ़ चुकी है। 10 महीने की सरकार में 5000 से अधिक अपराधिक घटना हो चुकी है। बिहार में सुशासन की बात हो रही है, क्या यह सुशासन का राज है? नीतीश कुमार तेजस्वी को लेकर जो भी सोचे बिहार की जनता ने उनके बारे में सोच लिया है। फिर से नीतीश कुमार को सत्ता में नहीं लाना है, जनता यह मन बना कर वोट करेगी।

Web Title: Nityanand Rai met Chirag Paswan regarding the Lok Sabha elections

बिहार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे