लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics: तेजस्वी यादव और ललन सिंह मिलकर सीएम नीतीश को करेंगे सत्ता से बेदखल!, जानें 243 विधानसभा में किस दल के पास कितने विधायक, क्या है जादुई आंकड़े

By एस पी सिन्हा | Updated: December 26, 2023 17:29 IST

Bihar Politics: 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में राजद के विधायकों की संख्या अभी 79 है। ऐसे में सरकार बनाने-चलाने के लिए 122 विधायकों की जरूरत होती है।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ समय से महागठबंधन में राजद और जदयू के बीच रिश्तों तकरार बढ़ा है।राजद को कांग्रेस और वामदलों का साथ पहले से ही मिला हुआ है।कांग्रेस के 19 और वामदलों के 16 विधायक शुरू से ही राजद के साथ हैं।

Bihar Politics: बिहार की सियासत में एकबार फिर जदयू और राजद के रिश्तों में तनातनी की खबरों ने जोर पकड लिया है। जदयू में सियासी समीकरण बदलते ही बिहार में सत्ता परिवर्तन की संभावना व्यक्त की जाने लगी है। सूत्रों की मानें तो पिछले कुछ समय से महागठबंधन में राजद और जदयू के बीच रिश्तों तकरार बढ़ा है।

यहां तक कि पिछले कुछ सप्ताह के दौरान राज्य सरकार के कई कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शामिल नहीं हुए। दरअसल, 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में राजद के विधायकों की संख्या अभी 79 है। ऐसे में सरकार बनाने-चलाने के लिए 122 विधायकों की जरूरत होती है।

राजद को कांग्रेस और वामदलों का साथ पहले से ही मिला हुआ है। कांग्रेस के 19 और वामदलों के 16 विधायक शुरू से ही राजद के साथ हैं। यानी राजद, कांग्रेस और वामदलों को जोड़कर 114 विधायक हैं। वहीं जदयू के पास महज 45 विधायक हैं। इसके साथ ही एक निर्दलीय और एक ओवैसी की पार्टी के विधायक हैं।

इस तरह 114 के अलावा 2 अन्य विधायकों को जोड़ने पर यह राजद के नेतृत्व वाले गठबंधन की संख्या 116 हो सकती है। यह बहुमत के जादुई आंकड़े 122 से 6 कम है। सूत्रों की मानें तो जदयू में अगर ललन सिंह के इस्तीफे के बाद खटपट बढती है तो उस स्थिति में कुछ विधायक अलग-अलग रास्ता पकड़ सकते हैं।

पार्टी में अगर टूट होती है तो उस स्थिति में राजद के लिए बिहार के सरकार बनाने के रास्ता साफ हो सकता है। बहुमत से 6 विधायक पीछे चल रही लालू यादव की पार्टी संभवतः इसीलिए पूरे उठापटक को चुप्पी साधे देख रही है। साथ ही राजद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर होने से भी राजद पीछे नहीं है।

राजद विधान पार्षद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील कुमार सिंह लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर हैं। यही नही पिछले दिनों राजद विधान पार्षद रामबली सिंह चंद्रवंशी ने भी पिछ्डी जाति को लेकर नीतीश कुमार पर हमला बोला था।

ऐसे में अगर कोई सियासी बदलाव होता है तो उस स्थिति में राजद की ओर से कहा जा सकता है कि उनके दल के नेताओं के द्वारा तो हमेशा से नीतीश कुमार की नीतियों और निर्णयों के आलोचक रहे हैं। सियासी जानकारों के अनुसार नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में मचे उथल पुथल पर राजद की पैनी नजर है।

ललन सिंह के अध्यक्ष पद को छोड़ने के बाद क्या स्थिति बनती है, राजद उसी हिसाब से आगे का निर्णय ले सकती है। राजद के लिए अनुकूल स्थितियां बनीं तो तेजस्वी यादव के सिर पर बिहार के मुख्यमंत्री पद का ताज सज सकता है।

टॅग्स :बिहारलोकसभा चुनाव 2024पटनानीतीश कुमारसीपीआईएमआरजेडीRajiv Ranjan Singhतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतBihar: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्षी दल राजद को लिया निशाने पर, कहा- बालू माफिया की छाती पर बुलडोजर चलाया जाएगा

भारतबिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गायब रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

बिहार अधिक खबरें

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."

बिहारबिहार में अब विधायकों, सांसदों, मंत्रियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की जांच होगी निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी

बिहारनमामि गंगे प्रोजेक्ट के अधूरा रहने के कारण बिहार में गंगा नदी में अब भी गिराया जा रहा है गंदा पानी

बिहारBihar Assembly Session: विधानसभा में विपक्षी नेताओं का हंगामा, अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद शांत हुए विधायक