लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: अगर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व नीतीश कुमार की वापसी को लेकर बड़ा फैसला ले लिया तो फिर बीजेपी में विद्रोह हो जाएगा, सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा

By एस पी सिन्हा | Updated: September 27, 2023 14:38 IST

Bihar Politics News: नीतीश कुमार के कई करीबी लोगों ने भाजपा से यह कहा है कि नीतीश को किसी राज्य का राज्यपाल बना दीजिये, वे राजद का साथ छोड़ना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार को साथ लेने का कोई सवाल ही नहीं है। नेताओं और कार्यकर्ताओं की हालत ये है कि वे नीतीश का नाम तक नहीं सुनना चाहते।कई जगहों पर तो मिठाइयां बांटी गयी थी और कई जगहों पर पटाखे भी फोड़े गये थे।

Bihar Politics News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए में वापसी को लेकर जारी अटकलों के बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने यह ऐलान किया है कि अगर भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व नीतीश कुमार की वापसी को लेकर कोई बड़ा फैसला ले लिया तो फिर भाजपा में विद्रोह हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के कई करीबी लोगों ने भाजपा से यह कहा है कि नीतीश को किसी राज्य का राज्यपाल बना दीजिये, वे राजद का साथ छोड़ना चाहते हैं। लेकिन भाजपा इसके लिए तैयार नहीं हुई।सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार को साथ लेने का कोई सवाल ही नहीं है।

एक टीवी चैनल से बात करते हुए उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि नीतीश कुमार के भाजपा के साथ आने की सारी अटकलें बेकार और बेमानी है। इसका कोई मतलब नहीं है। किसी सूरत में भाजपा अब नीतीश कुमार से दोस्ती नहीं करेगी। बिहार भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की हालत ये है कि वे नीतीश का नाम तक नहीं सुनना चाहते।

उन्होंने कहा कि अगर किसी परिस्थिति में केंद्रीय नेतृत्व ने नीतीश को एनडीए में वापस लेने का फैसला ले लिया तो हालत ये है कि बिहार भाजपा में विद्रोह हो जाएगा। नीतीश कुमार के एनडीए से बाहर निकलने पर भाजपा के कार्यकर्ता बेहद खुश थे। कई जगहों पर तो मिठाइयां बांटी गयी थी और कई जगहों पर पटाखे भी फोड़े गये थे।

सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार के राजद के साथ जाने से भाजपा को फायदा हुआ है। नीतीश के पाला बदलने के बाद बिहार में 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए और उसमें से दो पर भाजपा ने बंपर जीत हासिल की। नीतीश से सावधान रहने की जरूरत लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस को है।

नीतीश कुमार ने भाजपा को तो दो ही बार धोखा दिया है, लालू यादव को वे तीन बार धोखा दे चुके हैं। नीतीश कुमार अब इंडिया गठबंधन को लेकर किस तरह का रुख अपना रहे हैं, ये साफ दिख रहा है। वे एक जगह टिक कर रह ही नहीं सकते। ऐसे में वे राजद और कांग्रेस को भी धोखा देंगे।

टॅग्स :नीतीश कुमारसुशील कुमार मोदीपटनाजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."