लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: मंत्री उदयनिधि स्टालिन के बयान पर विवाद के बीच बाबा हरिहरनाथ मंदिर सोनपुर पहुंचे राजद प्रमुख लालू यादव और राबड़ी देवी, देखें तस्वीरें

By एस पी सिन्हा | Updated: September 4, 2023 15:45 IST

Bihar Politics News:  लालू यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ सोमवार सुबह अचानक बाबा हरिहरनाथ मंदिर सोनपुर पहुंच गए।

Open in App
ठळक मुद्देविवादित बयान पर जारी हंगामे के बीच लालू यादव पूजा में मग्न दिखे।लालू-राबड़ी ने हरिहरनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया।हरिहर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करके लालू यादव ने एक बड़ा सियासी दांव चला है।

पटनाः सनातन धर्म को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन के द्वारा दिए गए विवादित बयान पर जारी हंगामे के बीच लालू यादव पूजा में मग्न दिखे। लालू यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ सोमवार सुबह अचानक बाबा हरिहरनाथ मंदिर सोनपुर पहुंच गए।

इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूजा करने के पश्चात वह यहां से रवाना हो गए। इस दौरान लालू को देखने के लिए मंदिर के बाहर काफी भीड़ लग गई। बाबा का जलाभिषेक करके पूर्व मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के साथ वापस पटना लौट आए। बताया गया कि लालू-राबड़ी ने हरिहरनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया।

अचानक से हरिहर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करके लालू यादव ने एक बड़ा सियासी दांव चला है। दरअसल, स्टालिन के बेटे ने सनातन धर्म की तुलना मलेरिया और डेंगू से करके विपक्षी गठबंधन इंडिया को भी मुश्किल में डाल दिया है।

हिंदू धर्म को गाली देने पर भाजपा ने मोर्चा खोल रखा है और उदयनिधि के साथ-साथ विपक्षी गठबंधन के सभी नेताओं पर हमला कर रही है। इसलिए लालू यादव खुद मंदिर पहुंच गए और उन्होंने बकायदा पूजा-अर्चना की। कहा जा रहा है जारी विवादों के बीच लालू यादव के द्वारा पूजा-अर्चना किया जाना एक संवाद के तौर पर देखा जा रहा है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीपटनाबिहारएमके स्टालिन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."