लाइव न्यूज़ :

बिहार खबरः मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों को निर्देश, सीएम नीतीश ने कहा- सुबह साढ़े नौ बजे तक अपने-अपने कार्यालय पहुंचे, औचक निरीक्षण के दौरान ये मंत्री नहीं दिखे...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2023 17:14 IST

विश्वेश्वरैया भवन को तकनीकी सचिवालय भी कहा जाता है, यह राज्य की राजधानी पटना शहर के बेली रोड पर स्थित है।

Open in App
ठळक मुद्देविकास भवन पहुंचने पर नीतीश ने पाया कि कुछ मंत्री अपने कक्ष में मौजूद नहीं थे।अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने उनकी अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई।मुख्यमंत्री सुबह साढ़े नौ बजे विकास भवन पहुंचे थे।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों को निर्धारित समय सुबह साढ़े नौ बजे तक अपने-अपने कार्यालय पहुंचने का मंगलवार को निर्देश दिया। नीतीश ने विकास भवन (नया सचिवालय) और विश्वेश्वरैया भवन का औचक निरीक्षण किया। विश्वेश्वरैया भवन को तकनीकी सचिवालय भी कहा जाता है, यह राज्य की राजधानी पटना शहर के बेली रोड पर स्थित है।

विकास भवन पहुंचने पर नीतीश ने पाया कि कुछ मंत्री अपने कक्ष में मौजूद नहीं थे, जिनमें चंद्रशेखर (शिक्षा मंत्री), आलोक कुमार मेहता (गन्ना उद्योग मंत्री), समीर कुमार महासेठ (उद्योग मंत्री), शीला कुमारी (परिवहन मंत्री) और कुमार सर्वजीत (कृषि मंत्री) शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने उनकी अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई।

मुख्यमंत्री सुबह साढ़े नौ बजे विकास भवन पहुंचे थे। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि, गन्ना उद्योग, सड़क निर्माण, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के कक्षों व कार्यालयों का निरीक्षण किया और उनकी उपस्थिति के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री जब राज्य के शिक्षा मंत्री के कक्ष पहुंचे और उन्हें अनुपस्थित पाया, तो उन्होंने तुरंत उनसे फोन पर बात की और सुबह साढ़े नौ बजे कार्यालय नहीं पहुंचने का कारण पूछा। बाद में, मुख्यमंत्री विश्वेश्वरैया भवन पहुंचे। इस भवन में छह से अधिक विभागीय कार्यालय हैं, जिनमें बिहार राज्य योजना बोर्ड, ग्रामीण कार्य विभाग, सड़क निर्माण विभाग, लघु जल संसाधन विभाग आदि शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्वेश्वरैया भवन में मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालयों के अंदर जाकर अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। इसके बाद नीतीश ने पत्रकारों से कहा, “मैं चाहता हूं कि सभी अधिकारी सुबह साढ़े नौ बजे तक अपने-अपने कार्यालय पहुंच जाएं।

मेरे निरीक्षण के दौरान जो लोग अनुपस्थित पाए गए, उनसे तुरंत अनुपस्थिति का कारण पूछा गया।” नीतीश ने कहा कि वर्ष 2008 से 2012-13 तक वह नियमित रूप से सुबह साढ़े नौ बजे मुख्य सचिवालय स्थित अपने कार्यालय पहुंच जाते थे। उन्होंने कहा, "अब, मैंने नियमित आधार पर सरकारी कार्यालयों का दौरा/निरीक्षण करने का फैसला किया है।"

इससे पहले, 20 सितंबर को मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय का निरीक्षण किया था, जिसमें कैबिनेट सचिवालय, गृह, सामान्य प्रशासन, वित्त, योजना और विकास जैसे प्रमुख विभागों के कार्यालयों के साथ-साथ मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, अपर मुख्य सचिवों के कार्यालय शामिल थे।

टॅग्स :नीतीश कुमारपटनाजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."