लाइव न्यूज़ :

Bihar: जबाज ड्राइवर ने गोली लगने के बाद नहीं मानी हार, कई किलोमीटर तक चलाता रहा गाड़ी, यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2024 16:30 IST

Bihar: रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के भोजपुर जिले में एक जीप चालक ने पेट में गोली लगने के बावजूद अपने यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए कई किलोमीटर तक गाड़ी चलाई।

Open in App

Bihar: बिहार के भोजपुर जिले में जीप चालक संतोष सिंह ने साहस और बहादुरी का परिचय देते हुए पेट में गोली लगने के बाद भी कुछ किलोमीटर तक वाहन चलाकर अपने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

पुलिस ने बताया कि सिंह एक तिलक समारोह से लौट रहे थे और उनकी जीप में 14-15 लोग सवार थे, रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने झौआं गांव के पास वाहन का पीछा किया और गोलीबारी की, जिसमें एक गोली सिंह के पेट में लग गई।

पुलिस ने बताया कि सिंह ने अपनी चोट और असहनीय दर्द के बावजूद वाहन नहीं रोका और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए कुछ किलोमीटर तक गाड़ी चलाते रहे। पुलिस ने बताया कि सिंह ने आखिरकार एक सुरक्षित स्थान पर वाहन रोका।

यह घटना बुधवार रात्रि में झौआं गांव के पास हुई, जब सिंह शुकुलपुरा गांव से अपनी जीप में 14-15 लोगों के साथ एक 'तिलक' समारोह से लौट रहे थे। आरा के जगदीशपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राजीव चंद्र सिंह ने शनिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘आरा (भोजपुर जिला मुख्यालय) के एक अस्पताल में सर्जरी के बाद सिंह की गोली निकाल दी गई है। वह खतरे से बाहर हैं.. वह कुछ और दिनों तक चिकित्सकों की निगरानी में रहेंगे।’’

उन्होंने कहा कि पीड़ित के परिजनों की शिकायत के आधार पर एक मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। एसडीपीओ ने कहा कि मामले की जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने उसी दिन इलाके में एक और वाहन को निशाना बनाया था। उन्होंने कहा कि जांच में पुलिस की सहायता के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को लगाया गया है।

एसडीपीओ ने बताया कि जीप में सवार यात्रियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के स्केच तैयार कराये हैं और आरोपियों की पहचान करने में ग्रामीणों की मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जीप चालक का बयान भी दर्ज कर लिया है। 

टॅग्स :बिहारनिशानेबाजीBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."