लाइव न्यूज़ :

जब सड़क किनारे काजल राघवानी संग ठेले पर लिट्टी-चोखा बनाने लगे खेसारी लाल यादव, वीडियो हुआ वायरल

By अनिल शर्मा | Updated: June 22, 2021 15:53 IST

वायरल हो रहे वीडियो में खेसारी लाल एक ठेले पर लिट्टी बनाते नजर आ रहे हैं। खेसारी गमछे का मुरेठा बांधे अपनी फिल्मों की को-स्टार काजल के साथ लिट्टी बना रहे हैं। खेसारी लाल इस काम को करते हुए काफी एन्जॉय भी कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देखेसारी लाल को भोजपुरी सिनेमा का ट्रेंडिंग स्टार कहा जाता हैउनके गाने लोग काफी पसंद करते हैंकाजल राघवानी संग खेसारी की जोड़ी को लोग काफी प्यार करते हैं

भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी देखा जा रहा है जिसमें वह एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ लिट्टी चोखा बनाते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि खेसारी लाल यादव एक जमाने में सड़क किनारे लिट्टी-चोखा बेचने का काम करते थे। जिसका अनुभव वायरल वीडियो में देखा जा सकता है।

वायरल हो रहे वीडियो में खेसारी लाल एक ठेले पर लिट्टी बनाते नजर आ रहे हैं। खेसारी गमछे का मुरेठा बांधे अपनी फिल्मों की को-स्टार काजल के साथ लिट्टी बना रहे हैं। खेसारी लाल इस काम को करते हुए काफी एन्जॉय भी कर रहे हैं। खेसारी को मजे-मजे में लिट्टी बनाता देख वहां भीड़ इकट्ठा हो गई है। सभी अपने स्टार को लिट्टी बनाता देख रहे हैं। यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को मिलियन बार देखा जा चुका है। देखिए-

बता दें एक समय ऐसा भी रहा जब वे दिल्ली के ओखला में फुटपाथ पर लिट्टी चोखा बेचा करते थे। खेसारी लाल की मानें तो उन्होंने करीब दो साल, 2006 से लेकर 2008 तक पिता के साथ मिलकर लिट्टी चोखा बेचने का काम किया। गौरतलब है कि खेसारी लाल लिट्टी चोखा नाम से भोजपुरी फिल्म भी बनाई है।

लिट्टी बनाने में पत्नी करती थी मदद

खेसारी लाल बताते हैं कि शादी के एक साल बाद उनकी पत्नी भी उन्हें लिट्टी चोखा बेचने में मदद करने लगीं। उन्होंने बताया, ‘जिस तरह हर आदमी के मां – बाप बोलते हैं कि बीबी भी आ गई अब कमाकर कौन खिलाएगा। तो बहुत सारी चीजे मेरे ऊपर भी आती थी। मुझे लिट्टी चोखा बेचना पड़ा और एक साल बाद मेरी वाइफ भी दिल्ली गईं तो वो मेरे साथ लिट्टी चोखा बनाती थीं। पापा भी बनाते और हम सब मिलकर लिट्टी चोखा बेचते थे।’

 

टॅग्स :खेसारी लाल यादवभोजपुरी सोंग
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल तक, इन नवरात्रि भजनों की धूम; इंटरनेट पर ट्रेंड हो रहे हैं ये भोजपुरी देवी गीत

भारत'धृतराष्ट्र' हैं लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की तुलना 'दुर्योधन' से?, मैथिली ठाकुर पर खेसारी लाल यादव बोले- ज्ञान अभी बहुत कम

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल

भोजपुरीभोजपुरी स्टार पवन सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला?