लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह के साथ पटना में हुई हाथापाई, पुलिस थाने पहुंच सुलझा मामला

By अनिल शर्मा | Updated: June 12, 2021 16:58 IST

रामकृष्णा नगर थानाध्यक्ष के मुताबिक गुंजन सिंह किसी के यहां पहले गायक का काम करते थे। वहीं अब अलग होने पर विवाद हुआ था। पहले दोनों तरफ से फोन पर गाली गलौज हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देगुंजन सिंह से पटना में बदसलूकी हुई हैगुंजन सिंह नवादा जिला के एक छोटे से गाँव, भगवानपुर के रहने वाले हैंगुंजन सिंह ने अपनी सिंगिंग करियर की शुरुवात एक बोल बम भक्ति गीत से साल 2013 में की

भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर में रह रहे भोजपुरी गायक और एक्टर गुंजन सिंह से कुछ लोगों द्वारा धक्का मुक्की की गई है। हालांकि यह मामला रामकृष्णानगर थाना पहुंच गया। वहीं, इस मामले में दोनों पक्षों में से किसी की तरफ से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। 

रामकृष्णा नगर थानाध्यक्ष के मुताबिक गुंजन सिंह किसी के यहां पहले गायक का काम करते थे। वहीं अब अलग होने पर विवाद हुआ था। पहले दोनों तरफ से फोन पर गाली गलौज हुआ। इसके बाद गायक गुंजन सिंह जिसके यहां काम करते थे, वह उनके घर पर कुछ लोगों के साथ पहुंच गए थे। इसके बाद थाने को सूचना मिली। दोनों पक्ष को थाने लाया गया, लेकिन दोनों ने आपस में समझौता कर लिया।

गुंजन सिंह बिहार के नवादा जिले के एक छोटे से गाँव, भगवानपुर के रहने वाले हैं। गुंजन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के बहुत ही लोकप्रिय गायक हैं। उन्होंने अपनी भोजपुरी सिंगिंग करियर की शुरुआत साल 2013 से की है। उनके पिता का नाम गोपाल सिंह और माता का नाम विणा देवी सिंह हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा अपनी ही गाँव मे ही ली है और इंटरमीडिएट से लेकर बैचलर डिग्री तक की पढ़ाई नवादा के श्री कृष्ण रामरुचि कॉलेज बारहबीघा से की है।

टॅग्स :भोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

बॉलीवुड चुस्कीबीजेपी सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में चोरी, 5.40 लाख रुपये उड़ा ले गया चोर

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल

भोजपुरीभोजपुरी स्टार पवन सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला?