इस भोजपुरी गाने ने रचा नया कीर्तिमान, शिल्पा शेट्टी तक ने बना डाला था वीडियो

By अनिल शर्मा | Published: July 19, 2021 04:36 PM2021-07-19T16:36:45+5:302021-07-19T16:48:55+5:30

इस उपलब्धि पर रितेश पांडे ने कहा- आप सबके प्यार और आशीर्वाद के बदौलत इस भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसा कीर्तिमान स्थापित हुआ है। आज हैलो कौन 800 मिलियन व्यूज क्रॉस कर गया है। इस प्यार के लिए आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Ritesh Pandey Bhojpuri Song Hello Kaun crossed 800 million views Shilpa Shetty also made a video on the song | इस भोजपुरी गाने ने रचा नया कीर्तिमान, शिल्पा शेट्टी तक ने बना डाला था वीडियो

इस भोजपुरी गाने ने रचा नया कीर्तिमान, शिल्पा शेट्टी तक ने बना डाला था वीडियो

Highlightsरितेश पांडे का भोजपुरी गाना हैलो कौन ने 800 मिलियन व्यूज हासिल किया हैरितेश पांडे ने सभी श्रोताओं का आभार व्यक्त किया हैवहीं हैलो कौन की टीम को भी धन्यवाद और बधाई दी

यूट्यूब जैसे वीडियो माध्यम वाले प्लेटफॉर्म पर भोजपुरी के रोज सैकड़ों गाने (छोट-बड़े सब गायक शामिल हैं) रिलीज होते हैं। लेकिन कुछ ही ऐसे गाने होते हैं जिनको सुनने-देखने वाले हाथोंं-हाथ लेते हैं। ऐसा ही एक भोजपुरी गाना साल 2019 में रिलीज हुआ था जिसने भोजपुरी गानों के बीच एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। 

हम बात कर रहे हैं भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे के भोजपुरी गाने हैलो कौन की। इस गाने यूट्यूब पर 800 मिलियन व्यूज क्रॉस कर लिए हैं। यानी 80 करोड़ से भी ज्यादा लोग इसे अब तक देख-सुन चुके हैं। रितेश पांडे अपने गाने की इस उपलब्धि पर श्रोताओं और हैलो कौन की टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यावाद ज्ञापित किया है। 

अपने इंस्टाग्राम पर रितेश पांडे ने इसकी जानकारी देते हुए कहा- आप सबके प्यार और आशीर्वाद के बदौलत इस भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसा कीर्तिमान स्थापित हुआ है। आज हैलो कौन 800 मिलियन व्यूज क्रॉस कर गया है। इस प्यार के लिए आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद। रितेश पांडे ने आगे कहा कि वैसे ये जश्न का दिन है लेकिन तबीयत नासाज है इसलिए घर पर ही हैं। यहीं से हम आशीष वर्मा और हैलो की टीम को बहुत बहुत धन्यवाद दे रहा हूं। और बधाई भी। सबसे ज्यादा आपलोगों को बधाई।

इस गाने को आशीष वर्मा ने कंपोज किया है जिसमें रितेश पांडे और स्नेहा उपाध्याय ने ना सिर्फ अपनी आवाज दी है बल्कि एक्ट भी किया है। इस गाने के बोल भी आशीष वर्मा ने ही लिखे हैं। रिलीज के वक्त यह गाना इतना हिट हुआ था कि उस वक्त टिक टॉक यूजर्स ने इस पर खूब वीडियो बनाए थे। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी इस पर टिक टॉक वीडियो बनाया था।

तब वीडियो पोस्ट के दौरान शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में लिखा था- जो लोग पत्नियों को मुसीबत समझते हैं, उनको इतना बताना चाहती हूं कि भाई ये मुसीबत खुद चल कर नहीं आई थी आप खुद गए थे बैंड बाजा लेकर उनको लेने।

Web Title: Ritesh Pandey Bhojpuri Song Hello Kaun crossed 800 million views Shilpa Shetty also made a video on the song

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे