Bhojpuri Navratri Song: नवरात्रि में छाया पवन सिंह का नया गाना 'सातो बहिनिया अईली', यहां देखें
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 26, 2022 10:46 AM2022-09-26T10:46:27+5:302022-09-26T10:46:27+5:30
नवरात्रि के मौके पर भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह नया गाना लेकर आए हैं। 'सातो बहिनिया अईली' गीत खूब पसंद भी किया जा रहा है और रिलीज के बाद यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा है।

नवरात्रि में छाया मां दुर्गा की भक्ति में डूबे पवन सिंह का गाना 'सातो बहिनिया अईली'
शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। इस मौके पर भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह माँ दुर्गा की स्तुति में गाना 'सातो बहिनिया अईली' लेकर आये हैं, जो अब वायरल हो रहा। पहले दिन यह गाना यूट्यूब पर टॉप-5 4 में ट्रेंड भी कर रहा है। यह गाना वेब म्यूजिक से रिलीज हुआ है। गाने को रिलीज हुई अभी 24 घंटे भी नहीं हुए और इसे 1.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
गाना 'सातो बहिनिया अईल' में पवन सिंह मां दुर्गा की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। इस देवी गीत में पवन सिंह ने माता जी के रूप-श्रृंगार का वर्णन किया है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।
साथ ही पवन सिंह ने नवरात्रि के मौके पर लोगों को शुभकामना देते हुए कहा कि शक्तिस्वरूपा मां जगदम्बा सबों का कल्याण करें। उन्होंने कहा, 'हम अपने इस गाने को माता रानी के चरणों में समर्पित करते हैं और उनके भक्तों से आग्रह है कि वे हमेशा अपना प्यार और आशीर्वाद बनाये रखें।'
पवन सिंह का नवरात्रि स्पेशल भोजपुरी देवी पचरा गीत 'सातो बहिनिया अईली' को गीतकार अरुण बिहारी ने लिखा है। इसका संगीत छोटू रावत ने दिया है। वहीं, वीडियो निर्देशक पवन पाल, संपादक अंगद पाल, कोरियोग्राफर गुलाम हुसैन हैं।