Bhojpuri Song Viral: टूटे दिल के साथ पवन सिंह ने गाया 'कोई बात नहीं ओ बेवफा' गाना, वीडियो देख भावुक हो रहे फैंस

By अमित कुमार | Published: July 13, 2020 09:52 PM2020-07-13T21:52:47+5:302020-07-13T21:52:47+5:30

पवन सिंह की क्रेजी फैन फॉलोइंग की वजह से उनके गाने अक्सर ट्रेडिंग में रहते हैं। इन दिनों उनका एक पुराना गाना तेजी से वायरल हो रहा है।

pawan singh and priyanka singh koi baat nahi o bewafa Bhojpuri Song Viral | Bhojpuri Song Viral: टूटे दिल के साथ पवन सिंह ने गाया 'कोई बात नहीं ओ बेवफा' गाना, वीडियो देख भावुक हो रहे फैंस

गाने के एक सीन के दौरान पवन सिंह। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlightsभोजपुरी गाना 'कोई बात नहीं ओ बेवफा' यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है और फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं। इस गाने को देख फैंस इमोशनल हो रहे हैं।

भोजपुरी गायक और सुपरस्टार पवन सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पवन सिंह ने अपने दम पर भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी गानों में भी अलग छाप छोड़ी है। पवन सिंह के गानों का इंतजार फैंस हमेशा बेसब्री के साथ करते रहते हैं। भोजपुरी गाना 'कोई बात नहीं ओ बेवफा' यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है और फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं। 

इस गाने में पवन सिंह और प्रियंका सिंह के बीच की केमिस्ट्री फैंस का दिल तोड़ रही है। इसके बावजूद गाने को फैंस से भरपूर प्यार मिल रहा है। इस गाने को देख फैंस इमोशनल हो रहे हैं। गाने में दिख रहा है कि पवन सिंह, प्रियंका के प्यार में पागल हैं लेकिन प्रियंका अपने गुरुर में उनके दिल को तोड़ती नजर आ रही हैं। इसके बाद पवन सिंह दुखी होकर  'कोई बात नहीं ओ बेवफा' गाना गाते हैं। 

 यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा 'आटे साने गइलअ् त'

इससे पहले भोजपुरी गाना 'आटे साने गइलअ् त' यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा था। फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं। जबरदस्त डांस के साथ-साथ मोनालिसा और पवन सिंह अपने खास अंदाज से फैंस का मन मोह रहे हैं। गाने में मोनालिसा हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गाने का म्यूजिक भी शानदार है, जो आपको अंत तक बांधने का काम करती है। इस गाने को वेब म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल द्वारा रिलीज किया गया। 

फैंस को पसंद है मोनालिसा और पवन सिंह की जोड़ी

इस गाने को पवन सिंह और अल्का झा ने गाया है। मोनालिसा और पवन सिंह की जोड़ी 'गदर', 'जान लेबू का हो', 'सइयां दिलवा मांगेले', 'जिद्दी आशिक' और 'बनारसवाली' में एक साथ पहले भी धमाल मचा चुकी है। 'आटे साने गइलअ् त' को अब तक 31,086,381 व्यूज मिल चुके हैं यानी इसे 3 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Web Title: pawan singh and priyanka singh koi baat nahi o bewafa Bhojpuri Song Viral

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे