लाइव न्यूज़ :

हीरो वर्दीवाला वेबसीरीज: निरहुआ के साथ इस खलनायक की जोड़ी है हिट, निगेटिव रोल देखकर सास ने कही थी ये बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 21, 2019 12:22 IST

संजय पांडे भोजपुरी फिल्मो के नंबर वन खलनायकों में शामिल हो चुके हैं। लोग उन्हें भोजपुरी फिल्मों के गब्बर सिंह के रूप में देखने लगे हैं।

Open in App

भोजपुरी फिल्मों में कई खलनायकों को दर्शकों ने देखा है लेकिन इन दिनों संजय पाण्डेय के बिना भोजपुरी सिनेमा अधूरा सा है। अब संजय पांडे भोजपुरी फिल्मो के नंबर वन खलनायकों में शामिल हो चुके हैं। लोग उन्हें भोजपुरी फिल्मों के गब्बर सिंह के रूप में देखने लगे हैं। एक से एक नायाब भोजपुरी फिल्में और छोटे पर्दे पर धमाल करने के बाद संजय वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। 

वह दिनेश लाल यादव (निरउआ) के साथ ‘हीरो वर्दीवाला’ में नजर आएंगे। जब से इस सीरीज का ट्रेलर लॉन्च हुआ है तभी से संजय एक बार फिर से फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। विलेन के पुराने तेवर में नए तड़के के साथ वह इस सीरीज में निरउआ को टक्कर दे रहे हैं। निरउआ के साथ ऐसे तो फैंस उनको पर्दे पर फिल्मों में देख चुके हैं लेकिन वेब सीरीज में पहली बार देखेंगे। आज हम आपको इस स्टार के अब तक के करियर से रुबरु करवाते हैं-

संजय की शिक्षा

भोजपुरी सिनेमा के गब्बर संजय का जन्म उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के कम्हरिया गांव में हुआ है। वह सेना में अधिकारी रहे इन्द्रदेव पांडेय के  इकलौते बेटे हैं। सेना से रिटायर होने के बाद पिता ने मध्य प्रदेश के कटनी में रक्षा मंत्रालय में नौकरी शुरू की तो संजय पांडेय ने भी कटनी से ही अपने पिता के साथ रहकर संस्कृत से एमए तक शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने भोपाल से विदूषक संस्थान में 1954 से 1956 तक कला का प्रशिक्षण लिया। 

थिएटर की ओर झुकाव

एक इंटरव्यू में संजय ने खुद बताया है कि उनको सिनेमा और थिएटर बचपन से ही अपनी तरफ थींचते थे और उनका सपना भी था एक रोज भी पर्दे पर आए लेकिन ये सब सच में होगा उनको आज भी विश्वास नहीं होता है।

सास ने कही थी ये बात

संजय के बारे में खास बात ये है कि उन्होंने अरैंज मैरेज की है। एक बार उन्होंने खुद बताया था जिस वक्त मेरी शादी हुई मैं स्ट्रग्ल हुआ करता था और मेरी सगाई के बाद जब मेरी सास ने मेरा एक रोल देखा जो कि निगेटिव था उसको देखने के बाद मेरी सास ने कहा था इसको अगर मैं पहले देख लेती तो कभी अपनी बेटी से शादी नहीं करवाती। 

करियर की शुरुआत

 वर्ष 1999 में मुंबई भाग्य आजमाने चले गए। मुंबई में संजय पांडेय ने पंडित सत्यदेव दुबे के थिएटर सर्वधर्म ग्रुप में दो साल तक काम किया। इसके बाद 2009 दीवाना फिल्म से करियर की शुरुआत की थी।

छोटे पर्दे पर छोड़ी छाप

डीडी नेशनल के शो इंसाफ ने निगेटिव रोल में फैंस ने देखा है। उनका पहला सीरियल स्टार प्लस पर अंतराल था। इसके बाद उन्होंने सात फेरे, किसी की नजर न लगे, बिन बिटिया आंगन सूना सहित कई सीरियल में काम किया। 

भोजपुरी फिल्में की जाए तो उन्होंने अब तक करीब डेढ़ सौ से अधिक भोजपुरी फिल्मों में खलनायक का किरदार निभाकर अपनी गहरी छाप छोड़ी है।भोजपुरी में  कहिया डोली लेके अईब, दीवाना, सात सहेलिया, राजा बाबू, आशिक आवारा, बंधन, निरहुआ हिन्दुस्तानी, औलाद, दिल बहार सवरिया, सिपाही, हम हैं हिन्दुस्तानी उनकी हिट फिल्मों में से एक मानी जाती हैं।

इनके हैं दीवानें

संजय के फैंस को शायद की पता हो कि पर्दे पर निगेटिव रोल निभाने वाले इस कलाकार की पसंदीदा अभिनेत्री करीना कपूर हैं।

भोजपुरी सिनेमा में अनगित फिल्मों में निगेटिव रोल प्ले करने वाले संजय पांडे की पर्दे पर दिनेश लाल के साथ ही हिट जोड़ी मानी जाती है। अब तक दोनों की जो भी फिल्में आई हैं लगभग हर एक फिल्म हिट रही है। 

 अब देखना होगा कि 25 जनवरी को ‘हीरो वर्दीवाला’ के जरिए वह एक बार फिर से फैंस के बीच अपनी छाप छोड़ पाते हैं कि नहीं। लेकिन हां ट्रेलर के रिस्पांस से तो साफ है कि फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

टॅग्स :वेब सीरीजभोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल