लाइव न्यूज़ :

राजीव सिंह और सोनालिका प्रसाद की फिल्म ‘एक छैला छह लैला’ का फर्स्ट लुक आउट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2022 20:08 IST

फिल्म में एक नहीं 6 एक्ट्रेस का साथ रोमांस करने वाले हैं। यह फिल्म अपने आप में एक अनोखी फिल्म होने वाली है, जिसका रिलीज डेट भी जल्द ही जारी किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म की शूटिंग गुड़गांव में की गई है। फिल्म भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी।

मुंबईः प्रियदर्शनी प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्म ‘एक छैला छह लैला’ का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। इसमें अभिनेता राजीव सिंह धांसू अंदाज में नजर आ रहे हैं। जबकि एक अन्य पोस्टर में वे खूबसूरत अभिनेत्री सोनालिक प्रसाद समेत 6 एक्ट्रेस के साथ नजर आए हैं।

यानी फिल्म में एक नहीं 6 एक्ट्रेस का साथ रोमांस करने वाले हैं। यह फिल्म अपने आप में एक अनोखी फिल्म होने वाली है, जिसका रिलीज डेट भी जल्द ही जारी किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग गुड़गांव में की गई है। रोमांस और ड्रामा जोनर की इस फिल्म के निर्माता प्रियेंद्र सिंह है, जबकि फिल्म के निर्देशक रजनीश कुमार त्यागी हैं।

फिल्म को लेकर राजीव सिंह को काफी उम्मीदें हैं। उनकी मानें तो यह फिल्म भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। उन्होंने कहा कि फिल्म ‘एक छैला छह लैला’ की कहानी आम लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने वाली है। इस फिल्म में मेरा किरदार काफी अलग और अहम है। फिल्म के पोस्टर में मेरा एक्शन अवतार भी दिखा है और रोमांस वाली छवि भी।

यानि दर्शक मुझे दोनों शेड्स में  देख पाएंगे। उन्होंने कहा कि फिल्म में सभी कलाकारों ने अपना हंड्रेड पर्सेंट दिया है। उन सबों की मेहनत रंग लाएगी, इसका विश्वास मुझे भोजपुरी की जनता पर है। उन्होंने कहा कि हमारी फिल्म सामाजिक और पारिवारिक सरोकारों वाली है। इसलिए सभी लोग इसे जरूर सिनेमाघरों में जाकर देखे।

आपको बता दें कि फिल्म ‘एक छैला छह लैला’ में राजीव सिंह,सोनालिका प्रसाद, जोया खान,अन्नू पांडेय,राज चौहान ,शिवानी यादव,पूजा यादव,एल्फा क्विन,रिंकू यादव,विकास वैभव,सतवीर सिंह अंशुल बिट्टू , बृजेश त्रिपाठी और उमेश सिंह हैं! संगीत - मधुकर आनंद ,गीत झूलन झील, मारधाड़ हीरा यादव ,आर्ट श्याम लाल हैं। कोरियोग्राफर स्वर्गीय मयंक श्रीवास्तव और छायांकन राकेश तिवारी हैं।

टॅग्स :भोजपुरी सोंगमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतIndiGo Flight: कुवैत से हैदराबाद जा रहे विमान को मुंबई किया गया डायवर्ट, 'ह्यूमन बम' की धमकी के बाद एक्शन

कारोबारLPG Prices December 1: राहत की खबर, रसोई गैस की कीमतों में बड़ा बदलाव, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, पटना और चेन्नई में घटे दाम, चेक करें

बॉलीवुड चुस्कीMalaika Arora: सफलता की राह पर कई उतार-चढ़ाव, लेखिका के रूप में शुरुआत करने को तैयार मलाइका अरोड़ा

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल

भोजपुरीभोजपुरी स्टार पवन सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला?

भोजपुरीभोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता को लेकर चिंतित हुए रवि किशन, इसे खत्म करने की मांग की

भोजपुरीफटे कपड़े, बिखरे बाल..., हुलिया देख पहचान पाना मुश्किल, भोजपुरी स्टार पवन सिंह की हालत देख फैन्स के उड़े होश