लाइव न्यूज़ :

फिल्म ‘बलम तोहरा प्यार में’ जल्द ही बड़े पर्दे पर, सामाजिक और पारिवारिक प्रेम कहानी, गौरव झा और ऋतु सिंह दिखेंगे कुछ अलग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2022 22:04 IST

गौरव झा ने कहा कि हमारी फिल्म अब प्रदर्शन को तैयार है। एक अभिनेता के रूप में हम इसको लेकर खुश हैं और हमें अब इंतजार है, तो इस बात की कि फिल्म जब सिनेमाघरों में होगी, तब दर्शकों का रिएक्शन कैसा होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का निर्माण भी बिग स्केल पर हुआ है। ‘बलम तोहरा प्यार में’ आपको निराश नहीं करेगी। 

भोजपुरी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिल में जगह बनाने वाले गौरव झा और खूबसूरत अभिनेत्री ऋतु सिंह की अपकमिंग फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर प्रदर्शित होने वाली है। इस फिल्म का नाम है - ‘बलम तोहरा प्यार में’, जिसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी पूरा हो चुका है।

 

यह एक सामाजिक और पारिवारिक प्रेम कहानी वाली फिल्म है। इसमें दोनों का किरदार बेहद अलग और नया है। अब तक गौरव – ऋतु की के केमेस्ट्री शानदार रही है, जो इस फिल्म में भी दुहराती नजर आने वाली है। यही वजह है कि दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। 

वहीं, गौरव झा ने फिल्म ‘बलम तोहरा प्यार में’ को खास बताया और कहा कि हमारी फिल्म अब प्रदर्शन को तैयार है। एक अभिनेता के रूप में हम इसको लेकर खुश हैं और हमें अब इंतजार है, तो इस बात की कि फिल्म जब सिनेमाघरों में होगी, तब दर्शकों का रिएक्शन कैसा होगा। वैसे तो हमने फिल्म में काफी मेहनत की है।

फिल्म का निर्माण भी बिग स्केल पर हुआ है। सभी कलाकारों ने अपना बेस्ट दिया है। लेकिन अंतिम फैसला जनता जनार्दन का ही होता है। इसलिए हम अपने दर्शकों से अपील करेंगे कि वे हमारी फिल्म को देखें और हमें प्रोत्साहित करें। मैं आपको भरोसा दिलाता हूँ कि ‘बलम तोहरा प्यार में’ आपको निराश नहीं करेगी। 

ऋतु झा भी फिल्म को लेकर उत्साहित नजर आईं और कहा कि ‘बलम तोहरा प्यार में’ आपकी फिल्म है। खास कर यह फिल्म महिलाओं को बेहद पसंद आने वाली है, उसमें भी युवाओं को। यह फिल्म मेरी अब तक की सभी फिल्मों से अलग है। इस फिल्म के लिए हमें दर्शकों का आशीर्वाद चाहिए। ऋतु ने कहा कि भोजपुरी फिल्में अब इतनी अच्छी हों गई है कि आप इसे पूरे परिवार के साथ इन्जॉय कर सकते हैं।

आपको फिल्म के गाने भी खूब पसंद आने वाले हैं। इसलिए मैं कहूँगी कि आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ सिनेमाघरों में जाकर हमारी फिल्म देखें और अपनी राय दें। रिलीज डेट भी जल्द ही जारी कार दी जाएगी। थोड़ा इंतजार, उसके बाद आपके बीच होगी - ‘बलम तोहरा प्यार में’। 

आपको बात दें कि फिल्म ‘बलम तोहरा प्यार में’ गौरव झा, ऋतु सिंह और अनामिका अनु के साथ अभिनव सोनी, अनूप अरोड़ा, समर्थ चतुर्वेदी, सोनू पांडेय, अमित कुमार शर्मा, कनक मिश्रा, मधु अवस्थी, आकांक्षा, साधना, सुनील बाजपेई, राखी जायसवाल, सोनू पांडेय, अमित कुमार, पंडित राधेश्याम दीक्षित जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म के निर्देशक दीपक त्रिपाठी हैं। फिल्म को टी बी आर प्रोडक्शन के बैनर तले रिलीज किया जाएगा। निर्माता प्रोडूसर राजेंद्र गुप्ता, रामबाबू गुप्ता और किशन जयसवाल है। फिल्म के सिनेमैटोग्राफर शिवा चौधरी है।  कहानी को मनोज पांडे ने लिखा है।

स्क्रीनप्ले और डायलॉग ओम यादव और संकलन अजय सिंह व विजय घरुक का है। संगीतकार आशीष कुमार वर्मा  और गीतकार  प्यारेलाल यादव कवि , आजाद सिंह, कुंदन प्रीत , विश्वनाथ राज पुरी व सुशील कुमार हैं। जबकि महेश अचार्य एवं अशोक मैथी ने कोरियोग्राफी की है। अमोल वाडीघरे मेक अप ने किया है।

टॅग्स :मुंबईभोजपुरी सोंग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल