लाइव न्यूज़ :

Dildar Dulha: 'दिलदार दूल्हा' का फर्स्ट लुक आउट, ऋचा दीक्षित और जोया खान के बीच फंसे प्रवेश लाल यादव 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2022 17:00 IST

Dildar Dulha: फ़िल्म बेहद पारिवारिक और संस्कारों वाली है। फ़िल्म के निर्माता महमूद आलम ने बताया कि जल्द ही वे इन फ़िल्म को यूपी और दिल्ली के सिनेमाघरों में रिलीज करने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयह त्रिकोणीय प्रेम कथा है।मनोरंजन का फुल पैकेज है।सह निर्माता मकसूद आलम, मंसूर आलम, सल्लाउद्दीन और मुन्ना हैं।

Dildar Dulha: निर्माता - निर्देशक महमूद आलम की भोजपुरी फिल्म 'दिलदार दूल्हा' का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। इन फ़िल्म का फर्स्ट लुक थोड़ा अलग है, क्योंकि इसमें फ़िल्म के हीरो प्रवेश लाल यादव दो खूबसूरत अभिनेत्री ऋचा दीक्षित और जोया खान के बीच फंसे हुए नज़र आ रहे हैं।

दोनों ने उनके गले को स्टॉल से पकड़ रखा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फ़िल्म कितना ह्यूमरस होने वाला है। फ़िल्म बेहद पारिवारिक और संस्कारों वाली है। मां शांति मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत आलम ब्रदर्स प्रोडक्शन की आलम ब्रदर्स कृत फ़िल्म 'दिलदार दूल्हा' का फर्स्ट लुक दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

फ़िल्म के निर्माता महमूद आलम ने बताया कि जल्द ही वे इन फ़िल्म को यूपी और दिल्ली के सिनेमाघरों में रिलीज करने वाले हैं। इसके बाद वे फ़िल्म को अन्य जगहों पर भी रिलीज करेंगे। फ़िल्म के बारे में उन्होंने कहा कि यह त्रिकोणीय प्रेम कथा है। इसकी कहानी रोचक है। इस फ़िल्म का निर्माण हमने भव्य पैमाने पर किया है।

इस कहानी से लोगों को प्रेरणा भी मिलेगी। साथ ही हमने महिला दर्शकों को ध्यान में रख कर इन फ़िल्म को बनाया है, ताकि वे अपने परिवार के साथ हमारी फ़िल्म को देख सकें। उन्होंने कहा कि गीत - संगीत के लिहाज से भी हमारी फ़िल्म अलग नज़र आने वाली है। यह मनोरंजन का फुल पैकेज है।

आपको बता दें कि फ़िल्म दिलदार दूल्हा के सह निर्माता मकसूद आलम, मंसूर आलम, सल्लाउद्दीन और मुन्ना हैं। फ़िल्म में प्रवेश लाल यादव ऋचा दीक्षित, जोया खान के साथ अनूप अरोड़ा, ऋतु पांडेय, विजय महादेव, के के गोस्वामी, कादिर शेख और फारुख मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं। फ़िल्म का शानदार म्यूजिक प्रमोद गुप्ता ने दिया है और लिरिक्स जाहिद अख्तर, बाबर बेदर्दी और लक्ष्मण जी का है। डीओपी देवेंद्र तिवारी और कोरियोग्राफर कानू मास्टर हैं। एक्शन प्रदीप खड़का का है।

टॅग्स :भोजपुरी सोंगउत्तर प्रदेशदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल