लाइव न्यूज़ :

छठ पूजा पर भोजपुरी सिंगर पवन सिंह का गीत, छठी मैया से कहा - देश का करो कल्याण, दोबारा आएं पीएम मोदी

By गुलनीत कौर | Updated: November 12, 2018 11:42 IST

Chhath Puja Bhojpuri Singer Pawan Singh Song on Narendra Modi:खेसारी लाल यादव, निरहुआ, काजल रघवानी, आम्रपाली दुबे जैसे भोजपुरी सिंगर और कलाकार छठ पर्व के लिए एक के बाद एक अपने गीत लेकर आ रहे हैं। ये सभी गीत यूट्यूब पर वायरल हो रहे हैं।

Open in App

छठ पूजा के मौके पर भोजपुरी सिंगर और कलाकार काफी एक्टिव हो गए हैं। 11 नवंबर को नहाय खाय के बाद से 12, 13 और 14 नवंबर को धूमधाम से उत्तर भारत में बिहार समेत कई क्षेत्रों में छठ पर्व मनाया जा रहा है। इस महान पर्व से जुड़े गीत और भजन दिवाली के भी पहले से आना शुरू हो गए थे। इन गीतों ने YouTube की रेंड लिस्ट में अपनी खास जगह बनाई हुई है।

खेसारी लाल यादव, निरहुआ, काजल रघवानी, आम्रपाली दुबे जैसे भोजपुरी सिंगर और कलाकार छठ पर्व के लिए एक के बाद एक अपने गीत लेकर आ रहे हैं। ये सभे एगेते ट्रेंड कर रहे हैं और एक दिन के भीतर ही लकाहों लोगों द्वारा देख लिए जाते हैं। अब की बार सुपरहिट भोजपुरी सिंगर पवन सिंह छठ के लिए अपना गाना लेकर आए हैं और यकीन मानी ये गीत पहले के सभी गीतों से काफी अलग है।

पवन सिंह ने अपने गीत के बोल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शामिल किया है। अपने स्वरों के माध्यम से पवन सिंह छठी मैया से पीएम नरेन्द्र मोदी को लेकर एक विनती कर रहे हैं। यह गीत दर्शकों द्वारा बेहद पसंद भी किया जा रहा है। 

गीत के बोल हैं - छठी मइया होई जा सहइया, देसवा के होई कल्याण, धइलें नरेंद्र मोदी माथे दऊरवा, फिर से बनइहा परधान। गीत के माध्यम से पवन सिंह छठी मैया से एक विनती कर रहे हैं कि 'हे छठी मैया आप हमारे देश का कल्याण करो, हमारे देश की तरक्की की ओर ध्यान दो और अगली बार फिर से नरेन्द्र मोदी को ही इस देश का प्रधान बनाओ'।

भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के इस गीत को विनय बिहारी ने लिखा है और इसका म्यूजिक ओम झा ने दिया है। अभी तक तकरीबन 9 लाख लोग इस गेट को यूट्यूब पर देख चुके हैं। यूट्यूब पर इस गीत के कमेंट बॉक्स में लोग पवन सिंह और नरेन्द्र मोदी दोनों की बढ़कर तारीफ़ कर रहे हैं और छठी मैया से यह विनती कर रहे हैं कि वे पवन सिंह की इस प्रार्थना को सुन लें। 

खेसारी लाल यादव का गीत

पवन सिंह के अलावा खेसारी लाल यादव का भी बीते दिनों आया एक गीत 'आरा छपरा के घाट निक लागेला' यूट्यूब पर धूम मचा चुका है। अब तक इस गीत को 22 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे का छठ गीत

इससे पहले काजल राघवानी का 'पेन्हीं ना बलम जी पियरिया' और भोजपुरी सिंगर आम्रपाली दुबे का 'चले के बाटे छठी घाट ए पिया' गीत भी यूट्यूब पर कई दिनों तक ट्रेंड करता रहा।

इस गीत को अब तक 30 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं

आम्रपाली दुबे के इस गीत को अब तक तकरीबन 28 लाख लोगों द्वारा देखा जा चुका है

टॅग्स :छठ पूजाभोजपुरी सोंग
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

पूजा पाठChaiti Chhath 2026: साल में दो बार क्यों मनाया जाता है छठ? जानें रहस्य

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल तक, इन नवरात्रि भजनों की धूम; इंटरनेट पर ट्रेंड हो रहे हैं ये भोजपुरी देवी गीत

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल

भोजपुरीभोजपुरी स्टार पवन सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला?