लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी इंडस्ट्री में गोपालगंज की संजना पांडेय बना रहीं अलग पहचान, आने वाली हैं ये तीन फिल्में, रिलीज के लिए तैयार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 12, 2022 12:52 IST

संजना पांडेय का मानना है कि अभी उनके करियर का आगाज हुआ है, उन्हें अभी यहां और भी अच्छे अच्छे प्रोजेक्ट्स करने हैं। उन्होंने बताया कि वे फिल्मों का चयन स्क्रिप्ट के अनुसार ही करती हैं।

Open in App

गोपालगंज: फिल्मों में अभिनय छोटे शहरों और दूर-दराज के जिले में रहने वाले लोगों के लिए किसी सपने की तरह है। तमाम चुनौतियों के बावजूद आज इन वर्जनाओं को तोड़ते हुए कई कलाकारों ने अपने मेहनत और लगन के दम पर इंडस्ट्री में एक मुकाम हासिल किया है। ऐसी ही एक कलाकार हैं संजना पांडेय, जो बिहार के गोपालगंज जिले से आती हैं और आज अपनी मातृभाषा भोजपुरी की शान अपने अभिनय कौशल से बढ़ा रही हैं। 

संजना पांडेय ने अलबम के जरिए इंडस्ट्री में कदम रखा और उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत भोजपुरी के लोकप्रिय सिंगर समर सिंह के साथ ' लाल चुनरिया वाली से' से की थी। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी, जिसमें उनके काम को खूब सराहा गया। 

उसके बाद उन्होंने दो दर्जन से अधिक फिल्में की, जिनमें भोजपुरी सुपर स्टार रितेश पांडेय के साथ फिल्म ‘सात फेरों के सातों वचन’ प्रमोद प्रेमी के साथ कलेक्टर साहब, यश कुमार के साथ चंदन परिणय गूंजा, गुंजन सिंह के साथ कुंवारी कन्या, गौरव झा के साथ सईया अनाड़ी के अलावा सइया जादूगर, प्रीत का दामन, रानी बेटी राज करेगी जैसी साफ सुथरी और सामाजिक फिल्में प्रमुख हैं, जिसमें उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया। 

संजना पांडेय की ये तीन फिल्में कतार में

संजना पांडेय की तीन फिल्में सेनुर, वैष्णवी और बधाईयां बाजे मोर अंगना रिलीज के लिए तैयार हैं।  संजना को सिनेमाघरों के साथ साथ टीवी पर भी खूब प्यार मिल रहा है। उनकी फिल्में टीवी पर खूब TRP बटोर रही हैं। प्रीत का दामन, कलेक्टर साहब, कारपोरेट बहु, कुंवारी कन्या, रानी बेटी राज करेगी जैसी फिल्मों ने टीआरपी के मामले में बड़े स्टारों को भी पीछे छोड़ दिया। 

संजना पांडेय अपने इस छोटे से करियर में एक से बढ़कर एक किरदार को जिया और दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब भी रहीं। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और हर किरदार को एक चुनौती के रूप में लेकर उसे पर्दे पर जीवंत बनाया। संजना कहती हैं कि मेहनत और लगन के साथ काम करने से एक सुकून मिलता है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं होता, ये सुना था। लेकिन मैंने इसे अपनी अब तक के करियर में करीब से महसूस भी किया है। इसलिए मुझे लगता है कि धैर्य के साथ हमें ईमानदारी से काम करते रहना चाहिए, यही मेरे लिए सफलता की परिभाषा है। 

टॅग्स :भोजपुरीभोजपुरी गाना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल तक, इन नवरात्रि भजनों की धूम; इंटरनेट पर ट्रेंड हो रहे हैं ये भोजपुरी देवी गीत

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल