लोकसभा चुनाव के लिए आज चौथे चरण के लिए आज 9 राज्यों की 72 सीटों पर वोटिंग जारी है और आम लोगों के साथ-साथ फिल्मी दुनिया के सितारे भी वोट देने पहुंच रहे हैं। इस बार बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी स्टार्स तक मैदान में उतरे हैं। ऐसे में भोजपुरी स्टार्स भी वोट देने के साथ-साथ लोगों से वोट देने की गुजारिश कर रहे हैं।
इस भोजपुरी स्टार्स का वोट मांगने का तरीका छाया हुआ है। हाल ही में भोजपुरी ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह और रितेश पांडे ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर विडियो शेयर कर फैन्स से वोट देने की अपील की है।
अक्षरा सिंह और रितेश पांडे से पहले आम्रपाली दुबे ने भी अपने सोशल मीडिया एक तस्वीर के जरिए फैन्स से वोट देने की अपील की थी।