लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी सिंगर ने पीएम नरेन्द्र मोदी की जीत पर बना दिया गाना 'बन गईल मोदी सरकार...', सोशल मीडिया पर धूम

By मेघना वर्मा | Updated: May 26, 2019 09:58 IST

ये पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी पर गाना लिखा गया है। इसके पहले पवन सिंह ने भी एक गाना बनाया था, जिसके बोल हैं 'भारत मां का बेटा है'।

Open in App

17वें लोकसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत के बाद पूरा देश पीएम मोदी और पार्टी को बधाई दे रहा है। कोई पीएम मोदी के लिए सोशल मीडिया पर ट्वीट कर रहा है तो कोई बीजेपी की जीत का कारण उन्हें बता रहा है। ऐसे में भोजपुरी सिंगर ने पीएम मोदी को बधाई देने का अलग ही तरीका खोजा है। सिंगर अरविंद अकेला कल्लू ने पीएम मोदी की जीत पर भोजपुरी गाना ही बना दिया है। 

दर्शकों पर अपनी आवाज का जादू चलाने वाले पीएम मोदी के जादू का गुणगान अपने इस गाने में कर रहे हैं। बन गईल मोदी सरकार की बोल का ये गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। अरविंद हमेशा ही कुछ अलग अंदाज में दर्शकों के बीच आते हैं। इस बार सिंगर मोदी और बीजेपी सरकार का गुणगान कर रहे हैं। नतीजा ये है कि पूरे पूर्वांचल में इस गाने ने धूम मचा दिया है। 

गाने में चौकीदार और जय श्री राम

भोजपुरी इस गाने के लिरिक्स श्याम देहाती ने लिखे हैं। इस गाने में ना सिर्फ मोदी जिंदाबाद के नारे लगे हैं बल्कि चौकीदार और जय श्री राम को भी बखूबी रखा गया है। चार मिनट दो सेकेंड के इस गाने को अभी तक यू ट्यूब पर 40 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

पवन सिंह ने भी बनाया था गाना

ये पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी पर गाना लिखा गया है। इसके पहले पवन सिंह ने भी एक गाना बनाया था, जिसके बोल हैं 'भारत मां का बेटा है'। पवन सिंह के इस गाने को जनता का खूब प्यार मिला और इसे भी खूब सुना जा रहा है। 

बता दें कि अरविंद कल्लू इन दिनों अपनी अगली फिल्म पत्थर के सनम के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। फिल्म के ट्रेलर में अरविंद बिल्कुल अलग ही अवतार में नजर आ रहे हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल