लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'रुद्रदेव' की शूटिंग पूरी, रवि यादव-ऋतु सिंह और देव सिंह-तृषाकर मधु की जोड़ी धमाल मचाने को तैयार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 22, 2022 17:33 IST

फिल्म 'रुद्रदेव'- भोजपुरी इंडस्ट्री में दर्शकों के मनोरंजन के लिए ही फिल्म का निर्माण किया गया है। लखनऊ के कई सुन्दर लोकेशन पर शूट किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देम्यूजिक को लेकर भी काफी मेहनत की गई है। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

फिल्म 'रुद्रदेव' की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म 2023 में रिलीज की जाएगी। फिल्म में रवि यादव और ऋतू सिंह की जोड़ी पहली बार एक साथ धमाल मचाने वाली है। दोनों की कैमस्ट्री दर्शकों को इस फिल्म में काफी पसंद आएगी, क्योंकि न सिर्फ यह जोड़ी नई है बल्कि यह फिल्म की कहानी भी काफी यूनिक है।

कान्हा पिक्चर्स एंड प्रोडक्शन के बैनर तले फिल्म बनी है। फिल्म में देव सिंह जो अक्सर नेगेटिव किरदार में नजर आते है वे इस फिल्म में पॉजिटव किरदार निभाते नजर आएँगे और उनके साथ नजर आएगी तृषाकर मधु। एक तरफ जहां फिल्म में ऋतु सिंह और रवि यादव की रोमांटिक कैमस्ट्री देखने मिलेगी, वही देव सिंह और तृषाकर मधु की भी रोमांटिक जोड़ी देखने मिलेगी। 

संजय पांडेय साउथ इंडियन स्टाइल में खलनायकी से फिल्म में चार चाँद लगाएंगे। फिल्म के एक्टर रवि यादव ने बताया की '' कान्हा पिक्चर एंड प्रोडक्शन के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा । फिल्म को बनाने में कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं किया, शूटिंग में जिस चीज की जरूरत थी वो समय पर उपलब्ध कराई।

डायरेक्टर हेमराज वर्मा जी के साथ काम करके अलग अनुभव हुआ। पूरी टीम ने बहुत कॉपरेट किया , हमने एक बेहतर सिनेमा बनाया है।'' कान्हा पिक्चर्स एंड प्रोडक्शन जल्द ही कई और यूनिक कांसेप्ट लेकर फिल्म बनाने वाले है जिसके लिए प्रोडक्शन हाउस ने तैयारी और कास्टिंग शुरू कर दी है।

वही इस प्रोडक्शन के मालिक ने बताया की उनका उद्देश्य सिर्फ पैसा कामना नहीं है बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री से नए लोगो को जोड़ना और इस इंडस्ट्री को एक आयाम तक ले जाना है। फिल्म के निर्माता डी के तिवारी ने फिल्म को लेकर एक नयी सोच लायी है और भोजपुरी इंडस्ट्री में दर्शकों के मनोरंजन के लिए ही इस फिल्म का निर्माण किया गया है।

फिल्म के लेखक और निर्देशक हेमराज वर्मा है। कहानी को बेहतरीन तरीके से परदे पर उतारने की पूरी सफल कोशिश की है। वही म्यूजिक को लेकर भी काफी मेहनत की गई है। गीत और संगीत अनुपम पांडेय ने दिया है। डीओपी प्रदीप शर्मा है। लखनऊ के कई सुन्दर लोकेशन पर शूट किया गया है।

चम्बल बॉय रवि यादव और ऋतू सिंह के साथ डिंपल सिंह,देव सिंह, तृषाकर मधु, संजय पांडेय,अनूप अरोरा, समर्थ चतुर्वेदी, कृष्णा यादव और मनीष सिंह जैसे भोजपुरी के तमाम दिग्गज कलाकारों ने अपने बेहतरीन अभिनय का प्रदर्शन किया है। फाइट मास्टर दिनेश यादव और कोरिओग्राफर कानू मुख़र्जी है। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

टॅग्स :भोजपुरी गानाउत्तर प्रदेशलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल