लाइव न्यूज़ :

छोटी उम्र में मराठी फिल्म में किया काम, संयोग से मिली भोजपुरी फिल्म ने बदल दी काजल राघवानी की जिंदगी

By अनिल शर्मा | Updated: June 5, 2021 14:53 IST

काजल ने फिल्मी करियर की शुरुआत मराठी फिल्मों से की थी। महज 11 साल की उम्र में ही वह मराठी सिनेमा का हिस्सा बनीं इसके बाद वह भोजपुरी सिनेमा में चली आईं।

Open in App
ठळक मुद्दे काजल ने फिल्मी करियर की शुरुआत मराठी फिल्मों से की थीमहज 11 साल की उम्र में ही वह मराठी सिनेमा का हिस्सा बनीं

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं। यह पहचान उनको भोजपुरी सिनेमा से हासिल हुआ। लेकिन कम लोगों को पता होगा कि काजल ने फिल्मी करियर की शुरुआत मराठी फिल्मों से की थी। महज 11 साल की उम्र में ही वह मराठी सिनेमा का हिस्सा बनीं इसके बाद वह भोजपुरी सिनेमा में चली आईं। काजल राघवानी का भोजपुरी सिनेमा में आना भी कम दिलचस्प नहीं है।

काजल ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया था कि वे भोजपुरी सिनेमा में संयोग से चली आईं। भोजपुरी फिल्मों में काजल का आने का कोई इरादा नहीं था। भोजपुरी भाषा का ज्ञान न होने के बावजूद वो आज इस इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। इस सवाल पर काजल ने कहा कि वो किसी फोटोशूट के सिलसिले में मुंबई गई थीं जहां उनकी मुलाकात फिल्म निर्माताओं से हुई और उनका चयन हो गया। काजल राघवानी ने साल 2011 में आई फिल्म ‘सुगना’ से उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में अपना डेब्यू किया और इसके बाद वह भोजपुरी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस बनीं।

रिश्तेदार मारते थे तानाकाजल के मुताबिक उनके रिश्तेदार परिवार को खूब ताने मारते थे लेकिन उनके माता-पिता ने उन्हें हमेशा सपोर्ट किया। और आज वह भोजपुरी सिनेमा की कामयाब एक्ट्रेस बन चुकी हैं। अब तक वह 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं हैं। काजल की मानें तो उनके पिता चाहते थे कि उनको टीवी पर देख सकें। काजल की मां ने एक बार बताया था कि काजल ने कहीं से भी एक्टिंग की ट्रेनिंग नहीं ली है। एक्टिंग के गुर उनमें नैचुरली मौजूद थे।

खेसारी लाल संग हिट हुई जोड़ीभोजपुरी फिल्मों में काजल को काम करते हुए 9 साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। भोजपुरी सिनेमा में काजल की जोड़ी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव संग काफी हिट हुई। दोनों ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। फैंस भी दोनों के सिरमाथे पर लिया। इस दौरान दोनों को लेकर ये भी अफवाह रही कि दोनों रिलेशनशिप में हैं और दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी भी कर ली है। हालांकि, इस बात में कोई भी सच्चाई सामने नहीं आई।

टॅग्स :भोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

बॉलीवुड चुस्कीबीजेपी सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में चोरी, 5.40 लाख रुपये उड़ा ले गया चोर

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल

भोजपुरीभोजपुरी स्टार पवन सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला?