लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के परिवार ने सीएम योगी से लगाई गुहार, मामले में की सीबीआई जांच की मांग

By अंजली चौहान | Updated: April 11, 2023 11:56 IST

भोजपूरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की परिवार ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की है, परिवार का आरोप है कि उन्हें वाराणसी पुलिस की जांच पर यकीन नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देआकांक्षा दुबे भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं।आकांक्षा दुबे 26 मार्च को होटल के कमरे में मृत पाई गई थी इस मामले में पुलिस ने गायक समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है

भोजपूरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की अचानक मौत की खबर आने के बाद से पूरे देश में उनके फैन्स और परिवार सदमे में हैं। अभिनेत्री वाराणसी के एक होटल में 26 मार्च को मृत पाई गई थी।

मामले का खुलासा होने के बाद पहले पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई थी लेकिन एक्ट्रेस की माँ के आरोपों के बाद मामले में समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच एक्ट्रेस के परिवार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा जांच की मांग की है। 

25 वर्षीय अभिनेत्री के होटल के कमरे में संदिग्ध हालत में मृत पाए जाने के बाद एक्ट्रेस की माँ ने समर सिंह पर प्रताडिंत करने का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 

आकांक्षा दुबे के परिवार ने की सीबीआई जांच की मांग 

अभिनेत्री आकांक्षा के परिवार की ओर से सीबीआई जांच की मांग की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले को देखने का भी अनुरोध किया है। एएनआई से बात करते हुए, वकील शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा, "मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले को देखने का अनुरोध करता हूँ।

आकांक्षा के परिवार के सदस्यों ने सीबीआई जांच की मांग की है क्योंकि उन्हें अब वाराणसी पुलिस पर भरोसा नहीं रहा है। आकांक्षा की माँ के अनुसार, गायक समर सिंह उनकी बेटी को परेशान किया करते थे। उनका मानना है कि उनकी बेटी की हत्या हुई है। 

बता दें कि समर सिंह आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से ही फरार चल रहा था। समर को हाल ही में वाराणसी पुलिस और गाजियाबाद पुलिस ने संयुक्त अभियान में गिरफ्तार कर लिया था। वाराणसी की एक अदालत ने शनिवार को मामले में सुनवाई करते हुए 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

मालूम हो कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में जानी-मानी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे 26 मार्च को वाराणसी में एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थी। वह पंखे से लटकी पाई गई थीं। कथित तौर पर अपनी जान लेने से कुछ घंटे पहले, अभिनेत्री सोशल मीडिया पर लाइव हुई थी। वह बिलख-बिलख कर रोती नजर आ रही थीं।

उन्होंने अपने शानदार करियर में कई बेहरीन फिल्में दी है, जिसमें 'कसम पैदा करने वाले की 2', 'मुझसे शादी करोगी' और 'वीरों के वीर' जैसी फिल्मों में काम किया था। 

टॅग्स :भोजपुरीभोजपुरी गानासीबीआईउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल