लाइव न्यूज़ :

Ritesh Pandey ने पोस्ट की पत्नी वैशाली के साथ पहली सेल्फी, कहा- मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे...

By अनिल शर्मा | Updated: June 8, 2021 17:49 IST

फोटो पोस्ट करते हुए रितेश ने कैप्शन दिया, 'आपको पाकर भाग्यशाली हूं।' रितेश के इस कमेंट पर वैशाली ने रिप्लाई देते हुए लिखा, 'मैं आपसे ज्यादा भाग्यशाली हूं।'

Open in App
ठळक मुद्देसेल्फी पोस्ट करते हुए रितेश पांडे ने पत्नी की तारीफ की हैफोटो में रितेश और वैशाली एक साथ खूबसूरत पोज देते नजर आ रहे हैं

Ritesh Pandey: भोजपुरी एक्टर और सिंगर रितेश पांडे ने शादी के बाद पत्नी वैशाली के साथ पहली सेल्फी पोस्ट की है।  रितेश पांडे इस समय अपनी पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। रितेश पांडे की पत्नी के साथ इस सेल्फी को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि सेल्फी पोस्ट करते हुए रितेश पांडे ने पत्नी की तारीफ की है। रितेश ने कहा कि वे बहुत खुशकिस्मत हैं उन्हें वैशाली जैसी पत्नी मिली है।फोटो में रितेश और वैशाली एक साथ खूबसूरत पोज देते नजर आ रहे हैं। रितेश जहां सफेद धारीदार शर्ट में हैंडसम लग रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी पीली साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

फोटो पोस्ट करते हुए रितेश ने कैप्शन दिया, 'आपको पाकर भाग्यशाली हूं।' रितेश के इस कमेंट पर वैशाली ने रिप्लाई देते हुए लिखा, 'मैं आपसे ज्यादा भाग्यशाली हूं।' रितेश पांडे ने वाराणसी में वैशाली के साथ शादी की थी। दोनों की इस शादी में करीबी रिश्तेदार और दोस्त नजर आए थे। दोनों की शादी की कई फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं।

मालूम हो कि रितेश पांडे की अपकमिंग फिल्म 'मजनुआ' (Majanuaa) का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज किया है। इस फिल्म में रितेश के साथ लीड रोल में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) नजर आएंगी। दर्शकों की ओर से इस फिल्म के ट्रेलर को अच्छा रिस्पांस मिला है। इस फिल्म के अलावा रितेश आने वाले समय में प्रवेश लाल यादव, यामिनी सिंह और अक्षरा सिंह की फिल्म 'सरफरोश', 'एमएलए दारजी', 'प्रजातंत्र' और 'दूंगा' जैसी फिल्में में दिखाई देंगे।

टॅग्स :भोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

बॉलीवुड चुस्कीबीजेपी सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में चोरी, 5.40 लाख रुपये उड़ा ले गया चोर

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल

भोजपुरीभोजपुरी स्टार पवन सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला?