लाइव न्यूज़ :

Tokyo Olympics: ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली पीवी सिंधु भारत लौटीं, कहा-यह एक रोमांचक दिन और खुशी का क्षण

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 3, 2021 18:21 IST

Tokyo Olympics: मौजूदा विश्व चैंपियन सिंधु ने पांच साल पहले रियो ओलंपिक में रजत पदक हासिल किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया। बाहर निकलते सुरक्षाकर्मियों से घिरी हुई थी और उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया था।अधिकारियों ने इस स्टार भारतीय शटलर का स्वागत किया।

Tokyo Olympics: ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली इकलौती भारतीय महिला खिलाड़ी पीवी सिंधु का मंगलवार को तोक्यो खेलों में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतने के बाद देश लौटने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

मौजूदा विश्व चैंपियन सिंधु ने पांच साल पहले रियो ओलंपिक में रजत पदक हासिल किया था। टोक्यो से जब वह यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल पर पहुंची तो हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया। वह बाहर निकलते सुरक्षाकर्मियों से घिरी हुई थी और उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया था।

भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के महासचिव अजय सिंघानिया और भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के अधिकारियों ने इस स्टार भारतीय शटलर का स्वागत किया। सिंधु और उनके कोरियाई कोच पार्क ताए-संग को भी सिंघानिया ने हवाई अड्डे पर सम्मानित किया।

सिंधु ने कहा, ‘‘ मैं बहुत खुश और उत्साहित हूं, निश्चित रूप से सभी ने मुझे बधाई दी है। मुझे समर्थन और प्रोत्साहित करने के लिए मैं बीएआई और सभी के प्रति आभार प्रकट करती हूं। यह एक रोमांचक दिन और खुशी का क्षण है।’’

रविवार को कांस्य पदक जीतकर सिंधु दो ओलंपिक पदक जीतने वाली देश की दूसरी भारतीय और पहली महिला खिलाड़ी बनी थी। हैदराबाद की इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में चीन की ही बिंग जिओ को हराया था। 

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020दिल्लीपी वी सिंधुहैदराबादजापान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला