लाइव न्यूज़ :

PBL: बेंगलुरु को हरा टॉप पर पहुंची कैरोलिना मारिन की टीम हैदराबाद हंटर्स

By IANS | Updated: January 12, 2018 11:42 IST

प्रीमियर बैडमिंटन लीग में हैदराबाद की टीम बेंगलुरु को हराकर टॉप पर पहुंच गई है

Open in App

स्पेन की दिग्गज महिला खिलाड़ी कैरोलिना मारिन की टीम हैदराबाद हंटर्स ने गुरुवार को प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के तीसरे सीजन में बेंगलुरु ब्लास्टर्स को गाचीबाउली इंडोर स्टेडियम में 6-(-1) से मात देते पहला स्थान हासिल कर लिया है। बेंगलुरु की टीम इस मुकाबले में एक भी मैच नहीं जीत पाई और हैदराबाद ने उसे पांचों मैचों में मात दी। बेंगलुरु की टीम अपना ट्रम्प मैच भी नहीं जीत पाई और इसी कारण उसे नकारात्मक अंकों में जाना पड़ा। यह इस सीजन का अंतिम लीग मुकाबला था। 

दिन के पहले मुकाबले में हैदराबाद के लिए पिया जेबादिया बेनार्देथ और सात्विकराज रैंकीरेड्डी ने मिश्रित डबल्स मुकाबले में बेंगलुरु के एन. सिक्की रेड्डी और मनु अत्री की जोड़ी को हराकर अपनी टीम को पहला अंक दिलाया। बेनार्देथ और रैंकीरेड्डी ने यह मैच 15-6, 14-15, 15-9 से जीता।  इसके बाद पुरुष सिंगल्स वर्ग के मुकाबले में वर्ल्ड नम्बर-17 हैदराबाद के बी. साई प्रणीथ का सामना वर्ल्ड नंबर-41 बेंगलुरु के वेई फेंग से हुआ। इस मैच में प्रणीथ ने फेंग को 10-15, 15-7, 15-14 से हराया। फेंग ने पहला गेम 15-10 से जीता। प्रणीथ दूसरा गेम 15-7 से जीत मैच को तीसरे गेम में ले गए। इस निर्णायक गेम में फेंक ने करीबी मुकाबले में प्रणीथ को 15-14 से मात दी। 

इसके बाद महिला सिंगल्स वर्ग के मुकाबले में मारिन ने यह मैच 15-9, 15-7 से जीता। वर्ल्ड नम्बर-4 मारिन और वर्ल्ड नंबर-21 क्रिस्टी गिल्मर के बीच पहले गेम में एकतरफा भिड़ंत हुई और मारिन ने यह गेम 15-9 से अपने नाम किया। मध्यांतर तक वह 8-4 से आगे थीं। इसके बाद मारिन 14-7 से आगे थीं लेकिन दो अंक लेते हुए गिल्मर ने नुकसान की भरपाई का प्रयास किया परंतु उनके लिए काफी देर हो चुकी थी।दूसरे गेम में भी मारिन कुछ इसी अंदाज में खेलीं और हाफ टाइम तक 8-5 की बढ़त ली ही। ब्रेक के बाद भी मारिन ने लगातार अंक अर्जित किए और 15-7 से यह गेम जीतते हुए अपनी टीम को एक अंक दिलाया, जिसकी मदद से हैदराबाद की टीम 3-0 से आगे हो गई। 

पुरुष सिंगल्स वर्ग के अगले मुकाबले में हैदराबाद के ली ह्यून इल ने बेंगलुरू के एस.डे को 15-11, 11-15,15-11 से मात दी। यह हैदराबाद का ट्रम्प मैच था जिसे जीतकर उसने दो अंक हासिल करते हुए 5-0 की अजेय बढ़त ले ली थी। गौरतलब है कि पीबीएल में हर टीम का एक मैच ट्रम्प मैच होता है जिसे जीतने पर उसके हिस्से दो अंक आते हैं और हारने पर उसके खाते में एक से अंक काटा जाता है।  बेंगलुरु दिन के आखिरी मुकाबले में भी जीत हासिल नहीं कर सकी। पुरुष डबल्स का यह मैच बेंगलुरु का ट्रम्प मैच था जिसे वो हार गई। हैदराबाद की तरफ से कोर्ट पर उतरी मार्किस किडो और वाई. वाई सियोंग की जोड़ी ने बेंगलुरु के.एस. रांग और माथियास बोए की जोड़ी को 15-10, 11-15, 15-7 से मात देते हुए उसे नकारात्म अंक पहुंचा दिया।

टॅग्स :प्रीमियर बैडमिंटन लीगबैडमिंटन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

अन्य खेलSaina Nehwal Divorce: साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल की शादी और दो दशक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया

भारतमलेशिया मास्टर्स सुपर 500ः फाइनल में 11-21 9-21 से हारे किदाम्बी श्रीकांत, विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी ली शी फेंग ने दी मात

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला