लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस का कहर, चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट स्थगित

By भाषा | Updated: February 1, 2020 15:15 IST

China Masters badminton: चीन में कोरोना वायरस फैलने के बाद शनिवार को देश के पहले बैडमिंटन टूर्नामेंट को स्थगित करना पड़ा

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरल के चलते चाइना मास्टर्स टूर्नामेंट स्थगितचीन में इस वायरस की वजह से 259 लोगों की हो चुकी है मौत

बीजिंग: चीन में कोरोना वायरस के फैलने के कारण 2020 विश्व टूर सत्र का देश का पहला बैडमिंटन टूर्नामेंट स्थगित करना पड़ा। आयेाजकों ने शनिवार को बताया कि 25 फरवरी से शुरू होने वाला छह दिवसीय चाइना मास्टर्स टूर्नामेंट अब बाद में होगा।

कई खिलाड़ी पहले ही इससे नाम वापस ले चुके थे। चीन के वुहान में वायरस फैलने के बाद से 259 लोगों की मौत हो चुकी है। यह वायरस दो दर्जन दूसरे देशों में भी फैल चुका है।

छह दिवसीय चाइना मास्टर्स 25 फरवरी से चीन के सदर्न हैनान आईलैंड स्थित लिंगुशी में शुरू होने वाला था। 

इसके साथ ही चीन मास्टर्स कोरोना वायरल के कारण इस हफ्ते स्थगित होने वाली एक और खेल प्रतियोगिता बन गया है। इससे पहले एलपीजीए ने गुरुवार को अगले महीने से शुरू होने वाले ब्लू बे टूर्नामेंट 2020 को स्थगित कर दिया था जबकि शुक्रवार को वर्ल्ड स्नूकर ने 30 मार्च से शुरू होने वाले चाइना ओपन को स्थगित करने का फैसला किया था। 

टॅग्स :चीनबैडमिंटनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला