विराट कोहली की पहली ऑडी फिलहाल इस वजह से पुलिस स्टेशन में बंद है, तस्वीरें आई सामने
By अनुराग आनंद | Published: December 13, 2020 12:41 PM2020-12-13T12:41:12+5:302020-12-13T12:47:25+5:30
विराट कोहली की पहली ऑडी कार पुलिस स्टेशन में खड़ी है। इसके फोटो को सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद लोग हैरान हैं और वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं।
नई दिल्ली:विराट कोहली इस समय दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं और निश्चित रूप से वर्तमान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर हैं। भारतीय कप्तान की भारी लोकप्रियता ने उन्हें दर्जनों ब्रांडों का पोस्टर ब्वॉय बना दिया है। उनकी अद्वितीय लोकप्रियता के पीछे क्रिकेट के मैदान पर उनके अभूतपूर्व बल्लेबाजी के कारनामे और उनका व्यक्तित्व है जो युवा पीढ़ी को आकर्षित करता है।
कोई आश्चर्य नहीं कि विराट कोहली का गैरेज महंगे और लग्जरी कारों से भरा है। स्टार बल्लेबाज कोहली को पंसदीदा कार रखने का शौक है और यही वजह है कि दुनिया की कुछ महंगी कारें उनके गैराज में हमेशा खड़ी रहती हैं। वह लंबे समय से ऑडी इंडिया के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। 32 वर्षीय विराट ऑडी इंडिया की हर नई कार लॉन्च होने के बाद उसे चलाने का शौक रखते हैं।
विराट कोहली की पहली ऑडी सुपरकार की तस्वीर सामने आई-
इस बीच टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पहली ऑडी सुपरकार की तस्वीर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली की 2012 ऑडी आरबी महाराष्ट्र के एक पुलिस स्टेशन में लवारिस पड़ी हुई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली की यह पहली ऑडी सुपरकार थी। बाद में कोहली ने यह कार 2016 में ब्रोकर के जरिए सागर ठक्कर नाम के एक शख्स को बेच दी थी। सागर ठक्कर बाद में एक बड़े घोटाले में शामिल पाए गए थे।
इस वजह से मुंबई पुलिस ने गाड़ी को जब्त की है-
घोटाले में पकड़े जाने के बाद मुंबई पुलिस ने ठक्कर के घर पर रेड की थी। इस दौरान आय से अधिक संपत्ति होने की वजह से पुलिस ने ठक्कर की गाड़ी को सीज कर दी। तभी से पुलिस स्टेशन में यह गाड़ी धूल फांक रही है।
कारटॉक के अनुसार, सागर को घोटाले में शामिल होने के बाद ही पुलिस ने यह कार जब्त की। ठक्कर ने इस कार को अपनी प्रेमिका को उपहार देने के लिए भारत के क्रिकेटर विराट कोहली से खरीदी।