लाइव न्यूज़ :

टोयोटा ने शुरू की BS-6 इनोवा क्रिस्टा की बुकिंग, इस्तेमाल होगा अपग्रेड फ्यूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2020 16:35 IST

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के BS-6 मॉडल की बुकिंग तो शुरू हो गई है लेकिन यह कार पहले उन जगहों वाली डीलरशिप पर पहुंचाई जाएगी जहां BS6 पेट्रोल-डीजल उपलब्ध होगा।

Open in App
ठळक मुद्देइनोवा क्रिस्टा के पेट्रोल और डीजल दोनों प्रकार के इंजन वाले संस्करण उपलब्ध होंगे।इनमें मैनुअल और आटोमेटिक ट्रांसमिशन - दोनों प्रकार के विकल्प होंगे।

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने इनोवा क्रिस्टा (Innova Crysta ) के BS-6 मॉडल की बुकिंग सोमवार से शुरू कर दिया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसकी आपूर्ति पूरे देश में अगले माह से शुरू हो जाएगी। यह कार उन जगहों पर पहले उपलब्ध कराई जाएगी जहां के पेट्रोल पंप पर BS-6 ईंधन (पेट्रोल-डीजल) उपल्बध होगा। वाहन की कीमत दिल्ली में शोरूम पर 15.36 लाख रुपये से 24.06 लाख रुपये रखी गयी है। बीएस-6 मानकों को पूरा करने वाली इनोवा क्रिस्टा के पेट्रोल और डीजल दोनों प्रकार के इंजन वाले संस्करण उपलब्ध होंगे। इनमें मैनुअल और आटोमेटिक ट्रांसमिशन - दोनों प्रकार के विकल्प होंगे।इनोवा के टक्कर में किया मोटर्स (Kia Motors) भी भारतीय बाजार में अपनी MPV कार कार्निवाल (Carnival) लाने की तैयारी में है। कंपनी अपनी इस प्रीमियम कैटेगरी की MPV को फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो में लॉन्च करेगी। इस कार की कीमत 30 लाख रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है। 

किआ कार्निवल एमपीवी में 2.2-लीटर, 4-सिलिंडर टर्बो-डीजल इंजन मिलेगा। इसमें दिया जाने वाला इंजन BS-6 एमिशन नॉर्म्स पर आधारित होगा।  रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कार्निवल का इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होगा। कार्निवल ग्लोबल मॉडल है और कुछ मार्केट्स में इसे सेडोना नाम से भी बेचा जाता है। ग्लोबल मार्केट में यह कार 7, 8 और 11 सीटर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। 

भारतीय बाजार में कार्निवल एमपीवी 6, 7 और 8 सीटर ऑप्शन में आ सकती है। एंट्री लेवल मॉडल 8 सीटर जबकि टॉप मॉडल 6-सीटर ऑप्शन के साथ लॉन्च की जा सकती है। किआ कार्निवल में हाई-एंड फीचर्स मिलेंगे। इनमें पावर्ड टेलगेट, कीलेस एंट्री ऐंड गो, वायरलेस चार्जिंग, पावर अजस्टेबल सीट्स, वेंटिलेटेड ड्राइवर सीट, क्रूज कंट्रोल, पावर विंडो, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ड्यूल-पैन पावर्ड सनरूफ शामिल हैं। 

इस प्रीमियम एमपीवी के केबिन में ई-सिम कनेक्टिविटी के साथ 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम मिलेगा। कार्निवल में किआ की इन-कार कनेक्टिवटी टेक्नॉलजी UVO कनेक्ट भी मिलेगी। टॉप वेरियंट्स में पीछे बैठने वालों के लिए फ्रंट सीट के पीछे एंटरटेनमेंट पैकेज के साथ 10.1-इंच की अलग-अलग स्क्रीन होंगी।

टॅग्स :टोयोटा इनोवा क्रिस्टाकिया मोटर्स कारपोरेशनकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें