लाइव न्यूज़ :

डीटीसी, क्लस्टर बसों में निशुल्क यात्रा के लिए महिलाओं को दिए जाएंगे गुलाबी टिकट

By भाषा | Updated: September 24, 2019 08:07 IST

डीटीसी बोर्ड ने अपनी बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की मंजूरी दे दी है। उसने 300 इलेक्टिक बसों को खरीदने को भी मंजूरी दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ऐसी टिकट जारी करने की संख्या के आधार पर ट्रांसपोर्टर को भुगतान करेगी। अनुमान के मुताबिक, योजना को लागू करने पर 140 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा देने की दिल्ली सरकार की योजना के तहत महिला यात्रियों को गुलाबी टिकट जारी किए जाएंगे। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) बोर्ड ने सोमवार इसे मंजूरी दे दी। सूत्रों ने बताया कि योजना को मार्च 2020 तक के लिए मंजूरी दी गई है। यह 29 अक्टूबर को भाई दूज पर शुरू होगी।

सूत्रों ने बताया कि डीटीसी बोर्ड ने अपनी बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की मंजूरी दे दी है। उसने 300 इलेक्टिक बसों को खरीदने को भी मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि डीटीसी और क्लस्टर बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं को 10 रुपये की कीमत के गुलाबी टिकट जारी किए जाएंगे।

सरकार ऐसी टिकट जारी करने की संख्या के आधार पर ट्रांसपोर्टर को भुगतान करेगी। अनुमान के मुताबिक, योजना को लागू करने पर 140 करोड़ रुपये की लागत आएगी। दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल ने पिछले महीने निशुल्क यात्रा योजना को अपनी मंजूरी दे दी थी। यह योजना स्वैच्छिक है और महिला यात्री चाहे तो इसे लेने से इनकार कर सकती हैं। 

टॅग्स :दिल्लीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें