नेक्स्ट जनरेशन Toyota Camry अगले साल हो सकती है लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: August 6, 2018 02:01 PM2018-08-06T14:01:13+5:302018-08-06T14:01:13+5:30

नई Camry को GA-K प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। कुछ ही दिन पहले लॉन्च हुई Lexus ES 300h को भी इसी प्लेफॉर्म पर तैयार किया गया था।

Next Generation Toyota Camry launches next year, Learn what's special | नेक्स्ट जनरेशन Toyota Camry अगले साल हो सकती है लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास

फाइल फोटो

नई दिल्ली, 6 अगस्त (रिपोर्ट- विक्रमादित्य सोलंकी)  जापानी कंपनी Toyota भारत में काफी पसंद किया जाता रहा है। टोयोटा ने अपने सेडान कार Camry के सेवंथ जनरेशन को भारत में करीब 6 साल लगा दिए थे। साल 2015 में Camry का सेवंथ जनरेशन को लॉन्च किया गया था। इस कार को भारत में जबर्दस्त रिस्पांस मिला। अब टोयोटा Camry के आठवी जनरेशन को लॉन्च करने के बारे में सोच रही है। नई Carmy को साल 2019 में लॉन्च किया जाएगा। 

नई Camry को GA-K प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। कुछ ही दिन पहले लॉन्च हुई Lexus ES 300h को भी इसी प्लेफॉर्म पर तैयार किया गया था। बता दें कि Lexus एक जापानी कार निर्माता कंपनी है जो Toyota की ही दूसरी भाग है। Lexus कुल 70 देशों में अपने प्रोडक्ट्स बेचती है। फिलहाल Lexus जापान की सबसे बड़ी प्रीमियम कार बनाने वाली कंपनी बन गई है।

नई Camry की बात करें तो ये कार अपने पिछले मॉडल से ज्यादा लंबी और चौड़ी भी होगी। इस कार के व्हील बेस में 50mm का इजाफा किया गया है जिसकी वजह से Camry की केबिन ज्यादा स्पेसियस होगी। Camry को फ्रंट में वी शेप डिजाइन दिया गया है, इसके अलावा इस कार में ग्रील लगाया गया है जो हेडलैंप के साथ जुड़ा हुआ है।Toyota Camry में नया डैशबोर्ड लगाया गया है जो देखने में काफी प्रीमियम लगता है। Camry में  8.0 इंच का टच सक्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा है। 

नई Camry को स्टैंडर्ड और हाइब्रिड मॉडल्स में लॉन्च होगी। इंजन की बात करें तो इस कार में नया 2.2-लीटर का इंजन लगा है जो 176hp का पावर और 221Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा स्टैंडर्ड इंजन के मुकाबले हाइब्रिड इंजन 188hp का पावर देता है। 

सेफ्टी की बात करें तो Camry में 10 एयरबैग्स, प्री कोलेजन सिस्टम, डायनामिक रडार क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर अलर्ट जैसे उपकरण लगाए गए हैं।

कीमत की बात करें तो नई Camry के स्टेंडर्ड मॉडल की कीमत करीब 32 लाख रुपये हो सकती है वहीं हाइब्रिड मॉडल की कीमत 38 लाख रुपये हो सकती है।

- विक्रमादित्य सोलंकी लोकमत न्यूज में इंटर्न करते हैं।

विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

Web Title: Next Generation Toyota Camry launches next year, Learn what's special

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Toyotaटोयोटा