लाइव न्यूज़ :

ऑल्टो, एस-प्रेसो और क्विड को टक्कर देने आ रही है ये नई कार, दिखने में ऐसा होगा लुक, तस्वीरें आईं सामने

By रजनीश | Updated: April 28, 2020 11:19 IST

कार निर्माता कंपनी डट्सन अपनी कार रेडी-गो का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इस नई कार के जरिए एंट्री लेवल कार सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के प्रयास में है।

Open in App
ठळक मुद्देवर्तमान में आने वाली डटसन रेडी-गो दो इंजन ऑप्शन- 800cc पेट्रोल और 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन में आती है। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड है। 1.0-लीटर इंजन के साथ AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलता है।

डट्सन (Datsun) ने अपनी छोटी हैचबैक कार रेडी-गो (Redi-Go) को नए अवतार में लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इस कार को जल्द लॉन्च कर सकती है। डट्सन की इस नई कार रेडी-गो के फेसलिफ्ट वर्जन का टीजर जारी हो गया है। 

टीजर में जारी की गई तस्वीरों से पता चलता है कि कार के लुक में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। नई रेडी-गो बोल्ड और स्पोर्टी लुक में आएगी। कार का फ्रंट लुक बिल्कुल अपडेटेड होगा। अपडेटेड रेडी-गो की ग्रिल मौजूदा मॉडल से बड़ी है, जिससे इसका फ्रंट लुक बोल्ड लग रहा है। 

ग्रिल के दोनों तरफ L-शेप में लंबी एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स दी गई हैं। रेडी-गो फेसलिफ्ट का फ्रंट बंपर और हेडलैम्प क्लस्टर भी नया है। नई रेडी-गो में टेललाइट्स भी नई दी जाएंगी। पीछे की तरफ इंटीग्रेटेड स्पॉइलर दिया गया है, जो इसकी डिजाइन को स्पोर्टी बनाता है। 

फिलहाल इस नई कार के फीचर्स, इंजन और वेरियंट की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद है कि इंजन और फीचर लिस्ट मौजूदा मॉडल की तरह ही होंगे। हालांकि, अपडेटेड कार में कुछ नए फीचर भी शामिल किए जा सकते हैं।इंजनवर्तमान में आने वाली डटसन रेडी-गो दो इंजन ऑप्शन- 800cc पेट्रोल और 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन में आती है। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड है। 1.0-लीटर इंजन के साथ AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलता है।

कीमतफिलहाल डटसन रेडी-गो 5 वेरियंट में उपलब्ध है। इन भी वैरिएंट्स की कीमत 2.80 लाख से 4.37 लाख रुपये के बीच है। ये कीमत एक्स शोरूम दिल्ली की हैं। रेडी-गो के फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत पुराने मॉडल से थोड़ा ज्यादा हो सकती है। नई डट्सन रेडी-गो की टक्कर मारुति की ऑल्टो और रेनॉ क्विड, मारुति एस-प्रेसो जैसी एंट्री लेवल कारों से होगी।

टॅग्स :डैटसन रेडी गोडैटसनडैटसन रेडी-गो एएमटीकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें