लाइव न्यूज़ :

अब सस्ते में खरीद सकेंगे MG कंपनी की कार, सेकंड हैंड कारों के बिजनेस में पैर जमाएगी कंपनी

By रजनीश | Updated: August 26, 2020 11:42 IST

कार निर्माता कंपनी एमजी अब सेकंड हैंड कार के बाजार में भी उतरने की पूरी तैयारी में है। मर्सिडीज, मारुति, महिंद्रा जैसी कंपनियां पहले से ही अपनी ही कंपनी की यूज्ड कारों का बिजनेस कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएमजी मोटर का कहना है कि डीलरशिप पर खरीदारों को बेहतर कीमत मिलेगी।सेकंड हैंड कार को 160 पैरामीटर पर चेक किया जाएगा।

कार निर्माता कंपनी एमजी मोटर इंडिया अब यूज्ड यानी सेकंड हैंड कारों का भी बिजनेस करेगी। कंपनी ने ये फैसला कोरोना दौरान में हुए नुकसान की भरपाई के लिए लिया है। सेकंड हैंड कारों के बाजार में एंट्री के साथ कंपनी ने सर्टिफाइड पुरानी कारों की बिक्री का काम शुरू किया है। इसका नाम एमजी रीएश्योर (MG Reassure) रखा गया है। 

एमजी मोटर का कहना है कि डीलरशिप पर खरीदारों को बेहतर कीमत मिलेगी। कंपनी का कहना है कि सेकंड हैंड कारों की कीमत का आकलन क्वालिटी चेक के जरिए किया जाएगा। सेकंड हैंड कार को 160 पैरामीटर पर चेक किया जाएगा। इन कारों की पुन: बिक्री से पहले कंपनी उनमें जरूरी रिपेयरिंग का काम भी करेगी। 

एमजी मोटर ने बयान में कहा है कि एमजी कारों के मालिक अपनी कारों को आसानी से बेच सकेंगे। ग्राहकों को पुरानी कार के बदले कंपनी की नई कार खरीदने के लिए कोई बाध्यता नहीं होगी। 

एमजी मोटर इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (सीसीओ) गौरव गुप्ता ने कहा, "एमजी रीएश्योर कार्यक्रम के जरिए हम एमजी कारों के ग्राहकों को उनके वाहन की बिक्री पर सर्वश्रेष्ठ कीमत उपलब्ध कराएंगे। 

फिलहाल भारतीय बाजार में एमजी की हेक्टर, हेक्टर प्लस और जेडएस इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध हैं। आने वाले त्योहारी सीजन में कंपनी नई एसयूवी ग्लोस्टर लॉन्च करने की तैयारी में है। 

टॅग्स :एमजी मोटरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें