लाइव न्यूज़ :

देखने को मिलेंगी मारुति सुजुकी की ये 4 नई कारें, जिप्सी की जगह लेगी अब ये कार

By रजनीश | Updated: March 24, 2020 18:31 IST

मारुति सुजुकी भारत में जल्द ही कुछ नए मॉडल वाली कार लॉन्च करने की तैयारी में है। फिलहाल कोरोना वायरस के चलते मारुति ने अपने कई प्लांटों पर वाहनों का उत्पादन बंद कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमारुति सुजुकी ने फरवरी 2020 की शुरुआत में हुए ऑटो एक्सपो में अपनी ऑफ-रोड एसयूवी जिम्नी को प्रदर्शित किया था।इस कार को भारतीय बाजार में मारुति जिप्सी की जगह लेने के तौर पर लॉन्च किया जाएगा।

कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में 4 नई कारें लाने की तैयारी में है। इनमें एंट्री लेवल हैचबैक से लेकर एसयूवी और इलेक्ट्रिक कार तक शामिल हैं। इन कारों की अगले एक के भीतर उपलब्ध होने की उम्मीद है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी कार हैं जो जल्द ही सड़कों पर दौड़ती दिखेंगी...

​नेक्स्ट-जेनरेशन सेलेरियोमारुति सुजुकी अपनी हैचबैक कार सेलेरियो का नेक्स्ट-जेनरेशन मॉडल लाने की तैयारी में है। इस कार को YNC कोडनेम दिया गया है। न्यू-जेनरेशन सेलेरियो नई स्टाइलिंग, नए इंटीरियर और लेटेस्ट फीचर्स के साथ आएगी। इसमें बीएस6 एमिशन वाला 1-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह कार साल 2020 के आखिर या 2021 की शुरुआत में लॉन्च की जा सकती है। इसकी कीमत 5 लाख रुपये से कम रखी जाएगी।

​800cc की नई कारमारुति सुजुकी 800cc सेगमेंट में एक नई कार लॉन्च करने की तैयारी में है। इसे Y0M कोडनेम दिया गया है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर केनिची आयुकावा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि कंपनी 800cc की कार सहित कई मॉडलों पर काम हर रही है। इससे ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि कार की इंजन क्षमता हजार सीसी से कम रहने का मतलब कि इसकी कीमत भी 5 लाख के भीतर ही रखी जाएगी। फिलहाल मारुति की 800cc इंजन के साथ सिर्फ एक कार ऑल्टो मौजूद है। 800सीसी वाली नई कार साल 2021 के फेस्टिव सीजन में लॉन्च की जा सकती है। 

​जिम्नी एसयूवीमारुति सुजुकी ने फरवरी 2020 की शुरुआत में हुए ऑटो एक्सपो में अपनी ऑफ-रोड एसयूवी जिम्नी को प्रदर्शित किया था। इस कार को भारतीय बाजार में मारुति जिप्सी के विकल्प के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। भारत के अलावा कुछ अन्य देशों में यह कार पहले से ही बेची जा रही है और वहां इसका रिस्पांस भी काफी अच्छा है। हालांकि दूसरे देशों में इस कार का 3 डोर वेरियंट बेचा जाता है। यह वही मॉडल है जिसे कंपनी ने ऑटो एक्सपो में पेश किया था। 

हालांकि भारत के माहौल के हिसाब से यहां इस कार को 5 डोर वेरियंट के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी भारत में इस कार को 1.2-लीटर वाले उसी पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च कर सकती है जो मारुति सुजुकी की स्विफ्ट और डिजायर कार में दिया जाता है। इसकी कीमत की बात करें तो यह 5 लाख से 7 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है। यह कार भी साल 2020 के आखिर या 2021 की शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च की जा सकती है।

​इलेक्ट्रिक वैगनआरमारुति, इलेक्ट्रिक वैगनआर के प्रोटोटाइप को लंबे समय से टेस्ट कर रही है। इलेक्ट्रिक वैगन आर भी साल 2021 तक भारत में लॉन्च की जा सकती है। इसकी कीमत 10 लाख रुपये के आसपास होने की उम्मीद है। उम्मीद है कि इलेक्ट्रिक वैगन आर एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 150 किलोमीटर की रेंज प्रदान करेगी।

टॅग्स :मारुति सुजुकीकारएसयूवीकार खरीदने की टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: सिर, पसलियों और कोहनी में फ्रैक्चर, SUV में रील बनाने निकले रईसजादे ने ली साहिल की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें