लाइव न्यूज़ :

मारुति सुजुकी ने बेची 6 लाख ऑटोमैटिक कार, जानें किस कार में है कौन सा सिस्टम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2019 16:45 IST

समय के साथ ही कारों की टेक्नॉलॉजी भी अपग्रेड होती जा रही हैं। प्रदूषण को देखते हुए जहां BS-4 एमिशन नॉर्म्स को बदलकर BS-6 कर दिया गया वहीं वाहनों के क्रैश टेस्ट नियम को भी कड़ा बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देफाइनेंशियल ईयर 2018-19 में कंपनी ने 2 लाख से ज्यादा ऑटोमैटिक कारों की बिक्री की है।फिलहाल मारुति की 12 कारों के मॉडल में टू-पैडल (ब्रेक-एक्सीलेटर) टेक्नॉलॉजी दी गई है।

मारुति सुजुकी ने 6 लाख से ज्यादा ऑटोमैटिक गाड़ियां बेच ली हैं। ये बातें कंपनी ने एक रिलीज में बताया है। 6 लाख कारों में 5 लाख से ज्यादा कार ऑटो गियर शिफ्ट (AGS) टेक्नॉलॉजी से लैस हैं। ऑटोमैटिक कारों की बिक्री पिछले 5 सालों में बढ़ी है। कंपनी ने इस टेक्नॉलॉजी को सबसे पहले साल 2014 में सेलेरियो कार में दिया था।

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में तीन ऑप्शन देती है। इनमें ऑटो गियर शिफ्ट (AGS), ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (AT) और कॉन्टिनिअसली वैरियबल ट्रांसमिशन (CVT) हैं।

फाइनेंशियल ईयर 2018-19 में कंपनी ने 2 लाख से ज्यादा ऑटोमैटिक कारों की बिक्री की है। फिलहाल मारुति की 12 कारों के मॉडल में टू-पैडल (ब्रेक-एक्सीलेटर) टेक्नॉलॉजी दी गई है।

एजीएस फीचर ऑल्टो K-10, एस-प्रेसो, वैगन आर, सेलेरियो, इग्निश, स्विफ्ट, डिजायर और विटारा ब्रेजा में दिया गया है। वहीं अर्टिगा, शियाज और XL6 में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (AT) दिया गया है जबकि बलेनो सीवीटी टेक्नॉलॉजी के साथ आती है।

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ ने कहा कि आंकड़ों से लगता है कि नई टेक्नॉलॉजी को कस्टमर एक्सेप्ट कर रहे हैं और इनकी संख्या भी बढ़ रही है।  

टॅग्स :मारुति सुजुकी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

भारतमारुति की ये गाड़ी 1 लाख से ज्यादा सस्ती हुई, GST घटते ही सस्ती हुई ये 5 कारें...

कारोबारGST New Rate: कार दाम 46,400 से 1.29 लाख रुपये की कमी, मारुति सुजुकी ने त्योहार पर दिया तोहफा

भारतमारुति सुजुकी ने लॉन्च की Victoris SUV, जानें फीचर्स और डीटेल्स...

कारोबारजो गुजरात से यूरोप और जापान सहित 100 से ज़्यादा देशों में निर्यात

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें